Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू 82 lakh cheating case: फेसबुक पर दोस्ती, फिर नेता बनाने का झांसा, बिलासपुर में महिला ने युवक से ठगे 82.63 लाख Triple Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी किया घायल LPU Campus Violence: यूनिवर्सिटी में देर रात भारी हंगामा, रेप और खुदकुशी की अफवाह के बाद छात्रों ने किया प्रदर्शन Raipur Child Death: पूजा सामग्री विसर्जन के बाद नाले में पैर धो रहा 7 साल का मासूम बहा, मौत Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू 82 lakh cheating case: फेसबुक पर दोस्ती, फिर नेता बनाने का झांसा, बिलासपुर में महिला ने युवक से ठगे 82.63 लाख Triple Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी किया घायल LPU Campus Violence: यूनिवर्सिटी में देर रात भारी हंगामा, रेप और खुदकुशी की अफवाह के बाद छात्रों ने किया प्रदर्शन Raipur Child Death: पूजा सामग्री विसर्जन के बाद नाले में पैर धो रहा 7 साल का मासूम बहा, मौत
W 𝕏 f
होम › कांकेर (उत्तर बस्तर) › कुएं में गिरा नन्हा भालू, घंटों की मशक्कत के बाद …
सुरक्षित निकाला गया भालू शावक
सुरक्षित निकाला गया भालू शावक
कांकेर (उत्तर बस्तर)

कुएं में गिरा नन्हा भालू, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया

कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के कुसुमपानी गांव में भालू का एक शावक कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। इलाके में भालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Aug 2026, 01:10 PM · अपडेट: 19 Sep 2026, 05:00 AM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों के बीच एक भालू का बच्चा कुएं में गिर गया। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद भालू को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। यह मामला नरहरपुर वन परिक्षेत्र के कुसुमपानी गांव का है।
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर भोजन की तलाश में भटकते हुए भालू का बच्चा गांव की ओर पहुंच गया था। इसी दौरान वह एक कुएं में गिर गया। कुएं में शावक को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 

भोजन की तलाश में गांव की ओर आया था भालू परिवार

टीम ने सावधानी बरतते हुए शावक को कुएं से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती, क्योंकि शावक के साथ उसकी मां या अन्य भालुओं के मौजूद होने की संभावना जताई जा रही थी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आशंका है कि भालुओं का एक परिवार भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर खेतों और गांव के आसपास पहुंचा होगा। इसी दौरान शावक पानी की तलाश में कुएं के पास गया और हादसे का शिकार हो गया।

भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर

सुरक्षित रेस्क्यू के बाद शावक को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया। कांकेर जिले के कई इलाकों में इन दिनों भालुओं की आवाजाही बढ़ी है। इसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है और लोग जंगल जाने से बच रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्र में अकेले न जाएं, वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें और किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें