Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू 82 lakh cheating case: फेसबुक पर दोस्ती, फिर नेता बनाने का झांसा, बिलासपुर में महिला ने युवक से ठगे 82.63 लाख Triple Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी किया घायल Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू 82 lakh cheating case: फेसबुक पर दोस्ती, फिर नेता बनाने का झांसा, बिलासपुर में महिला ने युवक से ठगे 82.63 लाख Triple Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी किया घायल
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्र…
Raipur Matru Shishu Hospital viral video( Image Source: AI Photo)
Raipur Matru Shishu Hospital viral video( Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू

Matru Shishu Hospital: रायपुर के कालीबाड़ी मातृ-शिशु अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिला को ड्रिप लगाते दिखाई दे रहा है। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है।

क
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 12:22 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Matru Shishu Hospital: रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिला मरीज को ड्रिप लगाते और कैनुला की कैपिंग करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप

जानकारी के अनुसार, जिस दिन का यह वीडियो बताया जा रहा है, उस दिन अस्पताल में करीब 12 सीजर ऑपरेशन हुए थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड द्वारा मरीजों से जुड़ी चिकित्सकीय प्रक्रिया करने का वीडियो सामने आया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई। डॉक्टरों ने बताया नियमों के खिलाफ वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सकों ने सुरक्षा गार्ड द्वारा इस तरह की मेडिकल प्रक्रिया किए जाने को गलत बताया है। 

गार्ड को नोटिस की तैयारी

डॉक्टरों का कहना है कि ड्रिप लगाना और कैनुला से जुड़ी प्रक्रिया केवल प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा ही की जानी चाहिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन संबंधित सुरक्षा गार्ड को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा गार्ड को मरीजों के इलाज से जुड़ी प्रक्रिया करने की अनुमति किसने दी थी और घटना के समय मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी कहां थी। 

डॉक्टरों की ड्यूटी होगी चेक

डॉक्टरों की ड्यूटी और रोस्टर की होगी जांच अस्पताल प्रबंधन ने घटना के समय मौजूद डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था की भी जांच करने का निर्णय लिया है। जांच में यह देखा जाएगा कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार चिकित्सा स्टाफ मौके पर मौजूद था या नहीं। प्रबंधन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी ऐसी लापरवाही दोबारा सामने न आए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें