Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
W 𝕏 f
होम › कांकेर (उत्तर बस्तर) › कांकेर के रिहायशी इलाकों में भालुओं की बढ़ी आवाजा…
किचन में घुसा भालु
किचन में घुसा भालु
कांकेर (उत्तर बस्तर)

कांकेर के रिहायशी इलाकों में भालुओं की बढ़ी आवाजाही, घर के किचन तक पहुंचा भालू

जिले के रिहायशी इलाकों में भालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। गोविंदपुर और सरंगपाल क्षेत्र में भालुओं के घरों तक पहुंचने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से नियमित गश्त और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। गोविंदपुर इलाके में रात के समय भोजन की तलाश में एक भालू घर के भीतर घुस गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Aug 2026, 04:12 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 04:16 AM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के रिहायशी इलाकों में भालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। गोविंदपुर और सरंगपाल क्षेत्र में भालुओं के घरों तक पहुंचने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से नियमित गश्त और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। गोविंदपुर इलाके में रात के समय भोजन की तलाश में एक भालू घर के भीतर घुस गया। 

परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे

किचन से बर्तन गिरने और सामान खिसकने की तेज आवाज सुनाई दी। अचानक हुई हलचल से घरवालों की नींद खुल गई। परिवार के सदस्यों ने सावधानी से किचन के पास जाकर देखा तो अंदर भालू मौजूद था। भालू को देखकर सभी घबरा गए। बताया जा रहा है कि लोगों को सामने देखकर भालू उनकी तरफ बढ़ने लगा, जिसके बाद परिवार ने तुरंत कमरों के दरवाजे बंद कर खुद को सुरक्षित किया। 

घर के सदस्य काफी देर तक कमरों में बंद रहे

घर के सदस्य काफी देर तक कमरों में बंद रहे। कुछ समय तक किचन में खाने-पीने की चीजें तलाशने के बाद भालू स्वयं घर से बाहर निकल गया। उसके जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। इसी तरह सरंगपाल स्थित रामेश्वरम कॉलोनी में रात करीब दो बजे दो भालू दिखाई दिए। दोनों भालू अलग-अलग घरों में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। 

कॉलोनी के लागों को सतर्क रहने की अपील 

आहट मिलते ही कॉलोनी के लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर सतर्क किया और घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, भालुओं ने कॉलोनी के कई घरों के दरवाजों को धक्का देकर खोलने का प्रयास किया। देर रात भालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित कमरों में रखा। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 

कॉलोनीवासियों की सहायता भालुओं को खदेड़ा 

कॉलोनीवासियों की सहायता से सावधानीपूर्वक दोनों भालुओं को रिहायशी क्षेत्र से दूर खदेड़ा। भालुओं के जंगल की ओर चले जाने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। वन विभाग ने लोगों से भालू दिखाई देने पर उसके नजदीक नहीं जाने, भीड़ नहीं लगाने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है। घरों के बाहर भोजन या कचरा खुला नहीं छोड़ने की सलाह भी दी गई है, क्योंकि उसकी गंध से वन्यजीव रिहायशी क्षेत्रों की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें