Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › LPU Campus Violence: यूनिवर्सिटी में देर रात भारी…
Students protest (Image Source: social media)
Students protest (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

LPU Campus Violence: यूनिवर्सिटी में देर रात भारी हंगामा, रेप और खुदकुशी की अफवाह के बाद छात्रों ने किया प्रदर्शन

LPU Campus Violence: पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर फैली एक कथित घटना की सूचना के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। हजारों छात्र कैंपस में जमा हुए, जिसके बाद तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। अधिकारियों ने बताया कि छात्रा से जुड़ी घटना की खबर अफवाह थी और जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 09:21 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
पंजाब
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
LPU Campus Violence: पंजाब के जालंधर में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कैंपस में शनिवार (26 सितंबर) की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजारों की संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और कैंपस में तोड़फोड़ के साथ-साथ आगजनी की घटनाएं सामने आईं। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।

सोशल मीडिया मैसेज से भड़का आक्रोश 

मिली जानकारी के अनुसार, पूरे विवाद की शुरुआत यूनिवर्सिटी के छात्रों के व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया ग्रुप्स में तैर रहे एक मैसेज से हुई। मैसेज में यह दावा किया गया कि कैंपस में एक छात्रा के साथ बलात्कार हुआ है और सदमे में आकर उसने आत्महत्या कर ली है। यह खबर पूरे हॉस्टल में तेजी से फैली और देखते ही देखते छात्र आक्रोशित हो गए। देर रात करीब 2 बजे गर्ल्स हॉस्टल के पास से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पूरे कैंपस में फैल गया।

हाईवे जाम, पुलिस बल तैनात 

गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैंपस की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और कई जगहों पर आग लगा दी। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर जमा हो गए और पास से गुजरने वाले चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इस प्रदर्शन में लगभग 2,000 छात्र शामिल थे। गौरतलब है कि इससे पहले पटियाला के पास स्थित चितकारा विश्वविद्यालय में भी लगभग इसी तरह के घटनाक्रम को लेकर छात्रों का भारी विरोध देखने को मिला था।

पुलिस ने अफवाह से उठाया पर्दा 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जालंधर के एसएसपी गौरव तूरा खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बलात्कार और आत्महत्या की खबरें महज एक अफवाह हैं। एसएसपी के अनुसार, पुलिस को कैंपस में ऐसी किसी भी घटना के कोई सबूत नहीं मिले हैं और न ही इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गलत सूचना के कारण छात्रों में आक्रोश फैल गया था, लेकिन अब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें