Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार हाईकोर्ट का अहम निर्देश : 13 अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन मामले में 90 दिनों में फैसला करे सरकार 5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला तंत्र-मंत्र, जमानत कराने की जुगत में पकड़ाया युवक स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार हाईकोर्ट का अहम निर्देश : 13 अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन मामले में 90 दिनों में फैसला करे सरकार 5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला तंत्र-मंत्र, जमानत कराने की जुगत में पकड़ाया युवक
W 𝕏 f
होम क्रिकेट लेफ्ट आर्म गेंदबाजों के खिलाफ कमजोर पड़ रहा यशस्व…
बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी का संघर्ष जारी
बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी का संघर्ष जारी
क्रिकेट

लेफ्ट आर्म गेंदबाजों के खिलाफ कमजोर पड़ रहा यशस्वी जायसवाल का बल्ला

श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म अप मैच में यशस्वी जायसवाल दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका संघर्ष लगातार जारी है। टेस्ट क्रिकेट में लेफ्ट आर्म पेसर्स के सामने उनका औसत करीब 22 का है, जबकि स्टार्क, यानसेन और बर्गर जैसे गेंदबाज उन्हें परेशान कर चुके हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Aug 2026, 12:26 PM
नई दिल्ली
श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म अप मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी नहीं खेल सके, और दूसरी ही गेंद पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। जायसवाल ने ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को बिना पैर हिलाए खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद गली में खड़े फील्डर के हाथों में चली गई। यशस्वी जायसवाल पिछले कुछ समय से बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड इस बात की ओर इशारा करता है कि लेफ्ट आर्म पेसर्स के सामने उनकी कमजोरी सामने आई है। 

स्टार्क-यानसेन ने बढ़ाई जायसवाल की मुश्किलें

2023 में टेस्ट डेब्यू करने वाले जायसवाल अब तक भारत के लिए 29 टेस्ट मैचों की 54 पारियों में बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें 19 पारियों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों
का सामना करना पड़ा है, जिसमें वह 9 बार अपना विकेट गंवा चुके हैं। इन 19 पारियों में उन्होंने 319 गेंदों का सामना करते हुए 200 रन बनाए हैं और उनका औसत करीब 22 का रहा है। टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल को आउट करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन और नांद्रे बर्गर शामिल हैं। मार्को यानसेन के खिलाफ जायसवाल का औसत करीब 14 का है, जबकि नांद्रे बर्गर के खिलाफ उनका प्रदर्शन और भी कमजोर रहा है। बर्गर ने सिर्फ 21 गेंदों में तीन बार यशस्वी को आउट किया है। 

पसंदीदा कट शॉट बना कमजोरी की वजह 

यशस्वी जायसवाल का कट शॉट उनके सबसे पसंदीदा शॉट्स में से एक है, लेकिन कई बार यही शॉट उनके लिए परेशानी भी खड़ी कर देता है। टेस्ट करियर में बनाए गए 2,535 रनों में करीब 400 रन उन्होंने कट शॉट के जरिए बनाए हैं। हालांकि इस शॉट को खेलने के प्रयास में वह 7 बार अपना विकेट भी गंवा चुके हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ कट खेलने के दौरान गेंद विकेटकीपर, स्लिप, गली या बैकवर्ड पॉइंट के फील्डर के हाथों में जाने का खतरा बना रहता है। 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड 

यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी बेहतर रहा है। उन्होंने दाएं हाथ के पेसर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 2005 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान 45.5 की औसत से 1184 रन बनाए हैं। तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड प्रभावशाली है। खासतौर पर ऑफ स्पिनरों के खिलाफ उनका औसत करीब 87 का है। वहीं लेग स्पिन गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में अब तक उन्हें आउट नहीं कर पाए हैं। आगामी मुकाबलों में यशस्वी की नजरें बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी तकनीक में सुधार करने और इस कमजोरी को दूर करने पर होंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें