Wednesday, 10 Jun 2026 भारत
W 𝕏 f
होम दुर्ग चिट्टा तस्करी : निर्माणाधीन स्कूल के पास बेच रही …
हेरोइन के साथ गिरफ्तार महिला आरोपी
हेरोइन के साथ गिरफ्तार महिला आरोपी
दुर्ग

चिट्टा तस्करी : निर्माणाधीन स्कूल के पास बेच रही थी हेरोइन, पुलिस ने महिला को दबोचा

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ 25 वर्षीय राजविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अब पूरे नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jun 2026, 12:15 PM
दुर्ग

दुर्ग जिले के भिलाई में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन (चिट्टा), नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

जामुल थाना पुलिस को 8 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल के पास एक महिला अवैध रूप से हेरोइन रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।

महिला आरक्षक की मौजूदगी में ली गई तलाशी

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध महिला की पहचान की और नियमानुसार महिला आरक्षक की उपस्थिति में उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के पास से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी हेरोइन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीले पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपए नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जांच एजेंसियां मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

करीब 10 लाख रुपए की बरामदगी

पुलिस के अनुसार जब्त की गई 49.8 ग्राम हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत 9 लाख 96 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं नकदी और मोबाइल फोन सहित कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 9 लाख 97 हजार 300 रुपए बताई गई है।

यह बरामदगी हाल के दिनों में क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के खिलाफ की गई महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में शामिल मानी जा रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजविंदर कौर (25 वर्ष) निवासी एलआईजी-312, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

नशा नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद हेरोइन की मात्रा और उसके वितरण के तरीके को देखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी को नशीला पदार्थ कहां से प्राप्त हुआ और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस संभावित सप्लायर और खरीदारों की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में रज्जो कौर नामक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज करने के संकेत दिए हैं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें