Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार चोरी की शिकायत करने वाला चौकीदार ही निकला चोर, भा…
चोरी की मशीन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
चोरी की मशीन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाज़ार

चोरी की शिकायत करने वाला चौकीदार ही निकला चोर, भाई संग मिलकर स्कूल से मशीन उड़ाई

हथबंद थाना पुलिस ने निर्माणाधीन हाई स्कूल से छड़ काटने की मशीन चोरी मामले का खुलासा किया है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने वाला चौकीदार ही अपने भाई के साथ वारदात का आरोपी निकला। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर करीब 15 हजार रुपये की चोरी गई मशीन बरामद कर ली है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 05:47 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 11:03 AM
बलौदाबाजार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के थाना हथबंद पुलिस ने निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन से छड़ काटने की मशीन चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि चोरी की शिकायत दर्ज कराने वाला चौकीदार ही अपने भाई के साथ मिलकर वारदात का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर चोरी गई मशीन बरामद कर ली है।

चौकीदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट 

पुलिस के मुताबिक ग्राम खिलोरा निवासी जयनारायण घृतलहरे (46 वर्ष) निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन में चौकीदार के पद पर तैनात था। उसने थाना हथबंद में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल भवन के दो कमरों का ताला तोड़कर बुश कंपनी की छड़ काटने वाली मशीन चोरी कर ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

जांच में चौकीदार पर गहराया पुलिस का शक

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद परिस्थितियों व अन्य साक्ष्यों की जांच की। इस दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता चौकीदार की भूमिका संदिग्ध लगी। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में जब जयनारायण घृतलहरे और उसके भाई किशन कुमार घृतलहरे (30 वर्ष) से पूछताछ की गई तो दोनों टूट गए और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

भाई के साथ मिलकर रची थी चोरी की साजिश

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों भाइयों ने मिलकर निर्माणाधीन स्कूल से मशीन चोरी की थी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने और खुद पर शक न आने देने के लिए जयनारायण ने ही अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

15 हजार रुपये की मशीन बरामद

आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने चोरी गई बुश कंपनी की छड़ काटने वाली मशीन बरामद कर ली है। बरामद मशीन की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी थाना हथबंद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें