Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी मीटिंग, भूपेश बघेल दिल्ली तलब सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी मीटिंग, भूपेश बघेल दिल्ली तलब सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट…
मुरैना में कीचड़ भरे रास्ते से परेशान स्कूली बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट
मुरैना में कीचड़ भरे रास्ते से परेशान स्कूली बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क

मुरैना जिले में विकास कार्यों की हकीकत सामने आई है। पोरसा के गुमानपुरा में बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से परेशान होकर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे, वहीं कैलारस के आंतरी गांव में तीन महीने पहले बनी सीसी सड़क पहली बारिश में ही टूट गई।

कीर्तिमान न्यूज
15 Jul 2026, 08:53 AM
मुरैना
प्रदेश सरकार भले ही हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने और विकास के बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी इन दावों को मुंह चिढ़ा रही है। मुरैना जिले से दो ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो प्रशासनिक दावों और खोखले विकास की पोल खोलने के लिए काफी हैं। 
कहीं बच्चे पढ़ाई के लिए दलदल लांघने को मजबूर हैं, तो कहीं महज तीन महीने पहले बनी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। पहला मामला पोरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत कीचौल के गुमानपुरा गांव का है। यहाँ मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब करीब 20 से 25 स्कूली बच्चे अपने माता-पिता की उंगली थामे जिला कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे। 

स्कूल जाने वाला रास्त दलदल में तब्दील 

बच्चों के हाथों में किताबों की जगह अपनी पढ़ाई के हक के लिए शिकायती आवेदन था। बच्चों और ग्रामीणों का साफ कहना है कि गांव से स्कूल तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो चुका है। बारिश के दिनों में तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। रास्ते में घुटनों तक भरे पानी और कीचड़ के कारण बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। हद तो तब हो जाती है जब इस बदहाल रास्ते की वजह से शिक्षक भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है। 

बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट की चौखट 

ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से सरपंच और सचिव के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं, लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। जिम्मेदार अधिकारियों की इसी अनदेखी से परेशान होकर आखिरकार बच्चों को खुद कलेक्ट्रेट की चौखट पर आना पड़ा। विकास के दावों की हवा उड़ाती दूसरी तस्वीर जनपद पंचायत कैलारस के ग्राम पंचायत आंतरी से सामने आई है। 

पहली बारिश भी नहीं झेल पाई सड़क 

यहाँ के वार्ड क्रमांक 6, 7 और 8 के बाशिंदे इन दिनों सरकारी सिस्टम की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, महज तीन महीने पहले यहाँ एक सीसी (सीमेंट-कंक्रीट) सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की वजह से यह सड़क पहली बारिश भी ठीक से नहीं झेल पाई और जगह-जगह से टूटकर बिखर गई।
  • जलभराव की बड़ी समस्या: सड़क तो टूटी ही, साथ ही पानी की निकासी (नाली) की कोई व्यवस्था नहीं की गई। नतीजा यह है कि पूरी सड़क पर चौबीसों घंटे गंदा पानी जमा रहता है।

  • ग्रामीणों की मांग: परेशान ग्रामीणों ने जनपद पंचायत और आला अधिकारियों से मांग की है कि इस घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और सड़क की मरम्मत के साथ-साथ जल निकासी का परमानेंट इलाज किया जाए, ताकि राहगीरों और बच्चों को राहत मिल सके।

  • क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    गाइए और छा जाइए
    कलमकार
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    भारत
    विदेश
    राजनीति
    मनोरंजन
    खेल
    तकनीक
    कारोबार
    शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें