Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम कांग्रेस Congress Protest: कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह, बढ़…
Congress Chinese Satyagraha (Image Source: Keertiman Media)
Congress Chinese Satyagraha (Image Source: Keertiman Media)
कांग्रेस

Congress Protest: कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह, बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

Congress Protest: महासमुंद में कांग्रेस ने चीनी की बढ़ती कीमतों और एथेनॉल नीति के खिलाफ एक दिवसीय ‘चीनी सत्याग्रह’ किया। विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

कीर्तिमान न्यूज
05 Sep 2026, 07:59 AM
महासमुंद
Congress Protest: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थल (नेहरू चौक, महासमुंद) पर एक-दिवसीय 'चीनी सत्याग्रह' का जोरदार आयोजन किया गया। जन्माष्टमी का पावन पर्व होने के बावजूद आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।

नेताओं का सरकार पर तीखा हमला

विधायक द्वारिकधीश यादव ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता सरकार की गलत नीतियों के कारण दोहरी मार झेलने को मजबूर है। एक ओर गन्ने को डायवर्ट कर एथेनॉल बनाया जा रहा है, जिससे गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं और आम जनता को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर इसी नीति के कारण देश में शक्कर की भारी कमी पैदा हो गई है और चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार ऐसी नीतियां बना रही है जिससे केवल और केवल आम जनता का घाटा हो रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के इस शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी।

त्यौहार के दिन कांग्रेस सड़कों पर उतरी

डॉ रश्मि ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पवित्र त्यौहार के दिन भी कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, क्योंकि रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। यदि सरकार ने शक्कर के बढ़ते दामों को तुरंत नियंत्रित नहीं किया और बाजार में इसकी सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की, तो यह आंदोलन और तीव्र होगा। विनोद चंद्राकर ने कहा कि "एथेनॉल नीति के नाम पर जनता की गाड़ियों का नुकसान हो रहा है और शक्कर जैसी अति-आवश्यक सामग्री की कृत्रिम कमी पैदा की जा रही है। जनता अब इस जनविरोधी सरकार की नीतियों को भली-भांति समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका कड़ा जवाब देगी।"

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता रहे उपस्थित 

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल ने किया। अंत में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत चावला ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व पीसीसी प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, संजय शर्मा, अन्नु चंद्राकर, मनोजकांत साहू, खिलावन बघेल, निर्मल जैन, मुस्ताक खान, लक्ष्मी देवांगन, सोनम बंसोड, गणेश शर्मा, समीम खान, खेमराज सिन्हा, भरत ठाकुर, अमन चंद्राकर, गोविंद साहू, विरेन्द्र चंद्राकर, फिरोज मेमन, गिरीश पटेल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें