Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद कांग्रेस का प्रदर्शन : राम मंदिर दान मामले को लेक…
महासमुंद कांग्रेस प्रदर्शन रैली
महासमुंद कांग्रेस प्रदर्शन रैली
महासमुंद

कांग्रेस का प्रदर्शन : राम मंदिर दान मामले को लेकर विरोध, भाजपा पर लगाए आरोप

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jul 2026, 08:45 AM · अपडेट: 02 Aug 2026, 12:16 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देश भर की आस्था के सबसे बड़े केंद्र, अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम जी के भव्य मंदिर में देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित किए गए दान और चढ़ावे में हुए सुनियोजित गबन व लूट के खिलाफ आज महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़क पर उतरकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं खल्लारी विधानसभा के विधायक द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विरोध प्रदर्शन की शुरुआत स्थानीय कांग्रेस भवन से हुई, जहाँ सैकड़ों की तादाद में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम एक विशाल रैली के रूप में तब्दील हो गया। विधायक द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त बाजारों से होकर गुजरी। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मंदिर ट्रस्ट की बदनियती, कथित वित्तीय अनियमितताओं और इस गंभीर संवेदनशील मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की रहस्यमयी चुप्पी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

श्रीराम मंदिर पहुंचकर किए दर्शन, न्याय की मांगी दुआ

बाजार का भ्रमण करते हुए कांग्रेस की यह रैली महासमुंद स्थित ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर पहुंची। यहाँ विधायक द्वारकाधीश यादव सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम जी के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और देश के करोड़ों सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले चेहरों के बेनकाब होने की प्रार्थना की। मंदिर दर्शन के पश्चात यह रैली पुनः शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कांग्रेस भवन पहुंचकर संपन्न हुई।

भाजपा और सहयोगी संगठन धर्म के नाम पर करते हैं व्यापार

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए खल्लारी विधायक व जिला अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "प्रभु श्रीराम जी के प्रति देश के करोड़ों गरीबों, वंचितों और आम नागरिकों की अटूट आस्था है। लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई का अंश मंदिर निर्माण के लिए दान किया था। लेकिन आज उस पवित्र दान और चढ़ावे में सुनियोजित तरीके से गबन और लूट की जा रही है। सबसे शर्मनाक बात यह है कि खुद को धर्म का रक्षक बताने वाली भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद इस महाघोटाले पर पूरी तरह मौन हैं। उनकी यह चुप्पी साबित करती है कि इस लूट में कहीं न कहीं उनकी मूक सहमति या संलिप्तता है।"
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति और भ्रष्टाचार करने वालों को कभी माफ नहीं करेगी। जनता के पैसे और आस्था की इस लूट के खिलाफ कांग्रेस ईंट से ईंट बजा देगी और जब तक इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होकर दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

इस विशाल रैली और विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे शहर में यह विरोध प्रदर्शन आज चर्चा का विषय बना रहा।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला प्रभारी महामंत्री हरदेव ढिल्लों, जनपद अध्यक्ष केशव चंद्राकर, शहर महामंत्री निर्मल जैन, खिलावन साहू, अन्नू चन्द्राकर, लखबीर छाबड़ा, देवनाथ साहू, खेमराज सिन्हा, सेवनलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, दाऊलाल चंद्राकर, मोहित ध्रुव, जसबीर ढिल्लों, गणेश शर्मा, गिरीश पटेल, ढेलू निषाद, सोमेश दवे, निखिलकांत साहू, अमन चंद्राकर, अमर चंद्राकर, नितेंद्र बैनर्जी, सोनम रामटेके, मोक्ष प्रधान, अंकित बागबाहरा, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, जय देवांगन, टोमन सिंह कागजी, रिंकू चंद्राकर, सूरज नायक, तुलसी साहू, तबरेज खान, डॉ एजाज नकवी, गोपी तारक, दशोदा ध्रुव, डॉ तरुण साहू, हीरा बंजारे, गिरधर आवडे, शहबाज राजवानी, राजेश नेताम, कुनाल चंद्राकर, राहुल लालवानी, गोपी पाटकर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें