छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण महासमुंद द्वारा कॉलेज चौक मचेवा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं एवं सांसदों के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण महासमुंद की अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी और दमनकारी बताया। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित कई मांगें उठाईं

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में अमर चंद्राकर, लीलू साहू, सचिन गायकवाड़, आशीष साहू, गेमन साहू, महेंद्र साहू, रामजी साहू, जीवन मानिकपुरी, सरजू ध्रुव, जितेंद्र टंडन, धनीराम साहू, संतोष निषाद, ओमप्रकाश साहू, हितेश साहू, शत्रुघ्न साहू, किशन देवांगन, राजू सिन्हा, राजू यादव, गौरव चंद्राकर, राजेश कुर्रे, रामदयाल ओगर, मनीराम बंजारे, महेश साहू, संदीप चंद्राकर, निलेश साहू, कोमल वैष्णव, सोहन साहू, संतराम साहू, गोविंद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और छात्र मौजूद रहे।