Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय विवाद : महिला अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस…
वीरम महिला अपहरण जांच
वीरम महिला अपहरण जांच
राष्ट्रीय

विवाद : महिला अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने घेराबंदी कर 5 लोगों को पकड़ा

बिजौली थाना क्षेत्र के वीरम गांव में महिला के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन जांच में मामला अपहरण का नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद का निकला। पुलिस ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 11:45 AM
मध्य प्रदेश

शहर के बिजौली थाना क्षेत्र के वीरम गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला के अपहरण की खबर सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महिला की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोककर जांच शुरू की। हालांकि, जांच के बाद मामला अपहरण का नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद का निकला।

ग्रामीणों ने कार में ले जाते देखा, 

जानकारी के मुताबिक, वीरम गांव में कुछ लोगों ने एक महिला को जबरन कार में बैठाकर ले जाते हुए देखा। ग्रामीणों को महिला के अपहरण की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार का पीछा किया और घेराबंदी कर उसमें सवार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में सामने आई असली हकीकत

पुलिस ने महिला संजू, उसके पति पुष्पेंद्र, चचिया ससुर भोगीराम, देवर संदीप, पड़ोसी कल्याण और कार चालक रामवीर से पूछताछ की। जांच के दौरान सामने आया कि यह कोई अपहरण की वारदात नहीं थी, बल्कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का मामला था। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

विवाद के बाद भूखी रही महिला

पूछताछ में पता चला कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला ने कथित तौर पर तीन दिनों तक खाना नहीं खाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। महिला की हालत को देखते हुए ससुराल पक्ष के लोग उसे कार से मायके छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने इस दृश्य को अपहरण समझ लिया।

अपहरण की आशंका गलत, जांच जारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में अपहरण की आशंका गलत साबित हुई है। अधिकारियों ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली है और मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद को समझते हुए दोनों पक्षों के बीच समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें