Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग हादसा : ट्रैक्टर ने स्कूटी को रौंदा, 4 लोगों की म…
कुम्हारी सड़क हादसा
कुम्हारी सड़क हादसा
दुर्ग

हादसा : ट्रैक्टर ने स्कूटी को रौंदा, 4 लोगों की मौत, बच्चा गंभीर घायल

दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय बच्चा घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 12:39 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 11:59 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह कुम्हारी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाली लेन पर हुआ। स्कूटी क्रमांक CG 07 DE 5847 पर कुल पांच लोग सवार थे। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं, जबकि एक बच्चा घायल हुआ है।

ट्रैक्टर की चपेट में आए लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर क्रमांक CG 07 NA 0930 ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही स्कूटी पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 

पुलिस प्रोटोकॉल पर सवाल

पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के समय हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिसकर्मी प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त थे, जिसके कारण राहत और बचाव कार्य में देरी हुई।
हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू करा दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें