क्रेशर उद्योग में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक महिला कबाड़ी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के अनुसार, रतनपुर निवासी राजकुमार गोयल ने 11 अगस्त को कोटा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 10 अगस्त की रात अज्ञात चोर बाकीघाट स्थित गोयल क्रेशर उद्योग में घुसे और वहां रखे जैपलेट, रोलर, क्रेशर का शाफ्ट, जाली का शाफ्ट, जाली, टाइगर प्लेट, जाली कवरिंग और साइट प्लेट सहित कई सामान चोरी कर ले गए।
उद्योग को बनाया निशाना
चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने क्रेशर उद्योग और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और स्थानीय स्तर पर संदेहियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक बाकीघाट के सोनवानी तालाब के पास रहने वाले रंजीत शिकारी (25) और अमृत शिकारी (40) पर गया।
आरोपितों तक पहुंची पुलिस
कबाड़ी को बेचा था चोरी का सामान
पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में मालती मानिकपुरी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह मामले में चोरी करने वाले दो आरोपियों के साथ चोरी का माल खरीदने वाली महिला सहित कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी कर पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


