Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › नौकरी से निकाला तो मालिक के परिवार का निजी वीडियो…
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर

नौकरी से निकाला तो मालिक के परिवार का निजी वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में निजी वीडियो के जरिए एक कारोबारी के परिवार को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Aug 2026, 01:37 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 02:34 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के यहां काम करने वाले युवकों ने नौकरी से निकाले जाने के बाद कारोबारी के परिवार से जुड़ा निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की। शिकायत मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मस्तूरी थाना क्षेत्र में रहने वाला कारोबारी ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा है।
उसने कारोबार का काम संभालने के लिए पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को रखा था। कुछ समय बाद हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने पर दोनों को नौकरी से हटा दिया गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उन्होंने कारोबारी और उसके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। 

चुपके से बनाया था निजी वीडियो

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों के पास कारोबारी की पत्नी और उसके रिश्तेदार से जुड़ा एक निजी वीडियो था। आरोप है कि यह वीडियो उनकी जानकारी के बिना बनाया गया था। बाद में इसी वीडियो के जरिए परिवार को धमकाया गया और पैसे की मांग की गई। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी परिवार के एक सदस्य के पास पहुंचे। यहां गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद निजी वीडियो दिखाकर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया गया। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद महिला और उसके परिवार को मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

शिकायत के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद परिवार ने मस्तूरी थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। मस्तूरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीतांबर सिंह (38) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों खपरी लिमतरा के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 77, 79, 296 और 351(3) के साथ आईटी एक्ट की धारा 66ई, 67 और 67बी तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें