Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम शिक्षा एडमिशन में आई गिरावट : पीजी कॉलेज में 56% सीटें ख…
पीजी कॉलेज महासमुंद भवन
पीजी कॉलेज महासमुंद भवन
शिक्षा

एडमिशन में आई गिरावट : पीजी कॉलेज में 56% सीटें खाली, 3 दिन में सिर्फ 905 छात्रों ने लिया प्रवेश

महासमुंद के शासकीय माता कर्मा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया धीमी चल रही है। कॉलेज की 2040 सीटों में अब तक केवल 905 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जबकि 56 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली हैं। पिछले वर्षों में जहां दाखिले के लिए लंबी कतारें लगती थीं, वहीं इस बार कई संकायों में सीटें रिक्त रह गई हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jul 2026, 11:21 AM
महासमुंद
जिले के सबसे बड़े उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल शासकीय माता कर्मा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) में इस बार प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों का रुझान कम नजर आ रहा है। तीन दिन चली प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी कॉलेज की 56 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं। 
कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कुल 2040 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें अब तक केवल 905 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है। पिछले वर्षों में जहां प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगती थीं और कई पाठ्यक्रमों में सीटें भरने के बाद प्रतीक्षा सूची जारी करनी पड़ती थी, वहीं इस बार स्थिति इसके उलट दिखाई दे रही है।

आगे के चरणों में प्रवेश बढ़ने की उम्मीद

कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है और आगामी चरणों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, यदि प्रवेश संख्या में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई तो कई पाठ्यक्रमों में बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह सकती हैं। 

स्नातक कक्षाओं में भी कम दिखा उत्साह

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बीए प्रथम सेमेस्टर में 440 सीटों के मुकाबले 237 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं बीएससी बायो में 300 सीटों में से 134, बीएससी मैथ्स में 160 सीटों में से 60 और बीकॉम में 225 सीटों के मुकाबले 106 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

बीसीए और डीसीए में भी सीटें खाली

इसके अलावा बीसीए की 40 सीटों में 22, डीसीए की 100 सीटों में 25 और अन्य पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश संख्या कम रही है। रोजगार से जुड़े तकनीकी पाठ्यक्रमों की ओर विद्यार्थियों के बढ़ते रुझान को भी इसका एक कारण माना जा रहा है।

 पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की स्थिति चिंताजनक

स्नातकोत्तर कक्षाओं में भी प्रवेश की स्थिति संतोषजनक नहीं है। एमए हिंदी में 50 सीटों के मुकाबले 21, अंग्रेजी में 60 में 23, राजनीति विज्ञान में 50 में 29 और अर्थशास्त्र में 50 सीटों के मुकाबले केवल 8 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

मेरिट सूची के बाद सुधार की उम्मीद

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आगामी मेरिट सूची और प्रवेश के अगले चरणों के बाद स्थिति में सुधार आने की संभावना है। इसके बावजूद इस बार तकनीकी और रोजगार आधारित पाठ्यक्रमों की ओर विद्यार्थियों का बढ़ता रुझान पारंपरिक पाठ्यक्रमों में कम प्रवेश का बड़ा कारण माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें