हाईकोर्ट में नई नियुक्तियां
उन्होंने बताया कि संविधान के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति ने उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश और अतिरिक्त न्यायाधीश के पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दी है। दिल्ली हाईकोर्ट में इन नामों को मिली मंजूरी दिल्ली हाईकोर्ट के लिए न्यायिक अधिकारी निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना को न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
झारखंड-जम्मू कश्मीर को मिले जज
वहीं, संजय शर्मा-प्रथम, भरत पाराशर, डॉ. अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज को अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति की मंजूरी मिली है। झारखंड और जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में भी नियुक्तियां दिल्ली के अलावा झारखंड हाईकोर्ट में मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है।नई नियुक्तियों से बढ़ेगी क्षमता
वहीं, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी यश पॉल बोर्नी को न्यायाधीश बनाया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब इन न्यायाधीशों की नियुक्ति से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ेगी, जिससे न्यायिक कार्यों के संचालन में मदद मिलेगी।
