Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज, एनएसयूआई ने सौं…
ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई कार्यकर्ता
ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई कार्यकर्ता

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

आरंग में एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 18 Apr 2026, 07:50 PM · अपडेट: 10 May 2026, 09:48 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

आरंग छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एनएसयूआई ने एक बार फिर आवाज बुलंद कर दी है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देश और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नाम ज्ञापन उनके अनुपस्थित रहने पर कार्यालय सहायक हितेश रतनाकर को सौंपा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अजीत कोसले ने कहा कि लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों को नेतृत्व विकसित करने और अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं, लेकिन चुनाव बंद होने से यह प्रक्रिया बाधित हो गई है।

अजीत कोसले ने राज्य सरकार से शीघ्र छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो एनएसयूआई चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को तेज करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप बंजारे, महासचिव अभिषेक गायकवाड़, कान्हा टंडन, देवकुमार रात्रे, गौरव गायकवाड़, वरुण साहू, दीपक वर्मा और मुस्कान सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें