Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा स…
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका

बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर तूल पकड़ लिया है। मामले की CBI जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती, इसलिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।

कीर्तिमान न्यूज
22 Jun 2026, 02:08 PM
बिहार

बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। घटना के बाद से सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि भरत तिवारी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उसका एनकाउंटर किया गया। इसी मुद्दे को लेकर अब मामला देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है।

भरत तिवारी एनकाउंटर की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की गई है। साथ ही अदालत से इस मामले पर जल्द सुनवाई करने का अनुरोध भी किया गया है।

निष्पक्षता पर सवाल 

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि यदि जांच उसी विभाग के अधिकारियों द्वारा की जाएगी, जिसके कर्मियों पर आरोप लगे हैं, तो निष्पक्षता पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। इसी आधार पर पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी, विशेष रूप से CBI, को सौंपने की मांग की गई है।

याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित की जाए, जो पूरे मामले की निगरानी करते हुए जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भरत तिवारी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें वह ग्रामीणों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करते और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मुखर दिखाई देता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इसी वजह से वह प्रशासन के निशाने पर था।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ दिन पहले एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ हुए विवाद के बाद भरत तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। लोगों का कहना है कि 17 जून की सुबह करीब 8:45 बजे उसने अपना हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने उसे गोली मार दी।

घटना के अगले दिन, 18 जून को, परिजनों और ग्रामीणों ने भरत तिवारी के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस दौरान इलाके में कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा।

एनकाउंटर के बाद मामले की जांच 

एनकाउंटर के बाद कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की है और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। वहीं राज्य सरकार पर भी लगातार दबाव बढ़ रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार की ओर से जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी पूरे घटनाक्रम की जांच कराने की बात कही है। हालांकि, अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की आगामी सुनवाई और संभावित जांच प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें