Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
River Dead Body Case: राजिम के पैरी नदी एनीकेट में फंसे मिले दो अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर River Dead Body Case: राजिम के पैरी नदी एनीकेट में फंसे मिले दो अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Dhamtari News: आजीविका डबरी से किसान को मिला सिंच…
Water conservation transforms the rural economy in Dhamtari.(Image Source: CGDPR)
Water conservation transforms the rural economy in Dhamtari.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Dhamtari News: आजीविका डबरी से किसान को मिला सिंचाई और मत्स्य पालन का लाभ

Dhamtari News: ग्राम पंचायत चिखली के आश्रित गांव माटेगहन में वीबीजीरामजी योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरी किसान ईश्वर/नम्मु के लिए आर्थिक मजबूती का साधन बन गई है। 2.43 लाख रुपए की स्वीकृति से बनी इस डबरी से करीब एक एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिली है। अब किसान वर्षा पर निर्भर रहने के बजाय समय पर फसलों की सिंचाई कर पा रहे हैं।

क
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 04:27 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari News: ग्रामीण विकास का असली उद्देश्य केवल भौतिक परिसंपत्तियों का निर्माण करना नहीं, बल्कि उन्हें ग्रामीण परिवारों की स्थायी आजीविका, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का जरिया बनाना है। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस सोच को धरातल पर साकार किया है धमतरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चिखली के आश्रित गांव माटेगहन ने यहाँ वीबीजीरामजी योजना के तहत निर्मित एक 'आजीविका डबरी' ने किसान ईश्वर/नम्मु के जीवन में खुशहाली और आर्थिक मजबूती का नया अध्याय लिख दिया है।
माटेगहन का यह अंचल मुख्य रूप से वर्षा-आधारित कृषि पर निर्भर रहा है, जहाँ समय पर सिंचाई का जल न मिलना किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए योजना के तहत 2,43,760 रुपए की स्वीकृति दी गई। पारदर्शी प्रक्रिया के साथ 2,10,073 रुपए की लागत में इस आजीविका डबरी का निर्माण पूर्ण कराया गया। आज यह डबरी महज जल संग्रहण का ढांचा नहीं, बल्कि परिवार के समग्र विकास का केंद्र बन चुकी है।

एक एकड़ खेती को मिला संजीवनी जल

डबरी के निर्माण से हितग्राही की लगभग एक एकड़ कृषि भूमि को सीधा लाभ मिला है। खेत के ठीक पास ही जल स्रोत उपलब्ध हो जाने से वर्षा पर निर्भरता समाप्त हुई है। किसान अब अपनी जरूरत के अनुसार समय पर फसलों की सिंचाई कर पा रहे हैं, जिससे भूमि की उत्पादकता बढ़ने के साथ-साथ खेती अधिक सुव्यवस्थित और लाभप्रद हो गई है।संसाधनों के बहुआयामी उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए हितग्राही ने डबरी में मछली बीज रोपण (मत्स्य पालन) की शुरुआत की है। सिंचाई के साथ-साथ मछली पालन जुड़ जाने से परिवार को नियमित कृषि उत्पादन के अलावा अतिरिक्त आय का एक नया और टिकाऊ जरिया मिल गया है।

एक डबरी - अनेक लाभ

माटेगहन की यह पहल जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, कृषि सिंचाई और आजीविका संवर्धन का एक आदर्श संगम है। प्राकृतिक संसाधनों का इस तरह का बहुउद्देशीय उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

माटेगहन की यह सफलता की कहानी रेखांकित करती है कि जब स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से परिसंपत्तियों का निर्माण होता है, तो उसके परिणाम दूरगामी और परिवर्तनकारी होते हैं। जल बचा, खेत संवरे और आजीविका के नए रास्ते खुले-ईश्वर/नम्मु की यह आजीविका डबरी आज छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता का एक चमकता हुआ उदाहरण बन चुकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें