Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
W 𝕏 f
होम धमतरी Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने…
13-year-old boy dies after krait bite (Image Source: Keertiman Media)
13-year-old boy dies after krait bite (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING धमतरी

Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत 

Dhamtari Snake Bite: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अटंग में जहरीले सांप के डसने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिराज सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। रात में सो रहा था बच्चा बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह रात के समय अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
02 Sep 2026, 05:52 PM
धमतरी
Dhamtari Snake Bite: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अटंग में जहरीले सांप के डसने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिराज सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। 
रात में सो रहा था बच्चा बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह रात के समय अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान घर में मौजूद कॉमन करैत सांप ने उसे डस लिया। करैत को बेहद जहरीला सांप माना जाता है और इसे कई बार ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है। 

पहले कान, फिर हाथ पर डसा 

परिजनों के अनुसार, सोने के दौरान सांप ने सबसे पहले गिरिराज के कान पर काटा। इसके बाद उसने उसके हाथ पर भी डस लिया। सांप के काटने के कुछ समय बाद ही बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और परिजनों को घटना की जानकारी हुई। 

परिजनों ने सांप को मार दिया 

घटना के बाद परिवार के लोगों ने मौके पर ही सांप को मार दिया। इसके बाद बिना देर किए गिरिराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों को उम्मीद थी कि समय पर उपचार मिलने से बच्चे की जान बचाई जा सकेगी।  

इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ा 

जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने गिरिराज का उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने बच्चे को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान ही 13 वर्षीय गिरिराज ने दम तोड़ दिया। 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

 बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम की मौत से परिवार में गम का माहौल है और गांव में भी घटना को लेकर शोक व्याप्त है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें