Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › कला जगत : योगदान के लिए धर्मेंद्र सम्मानित, हेमा …
धर्मेंद्र को पद्म सम्मान
धर्मेंद्र को पद्म सम्मान
मनोरंजन

कला जगत : योगदान के लिए धर्मेंद्र सम्मानित, हेमा मालिनी ने ग्रहण किया पुरस्कार

राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को कला क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया। अभिनेता की ओर से यह सम्मान उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। इस दौरान उनकी बेटी अहाना देओल भावुक होकर रो पड़ीं। समारोह का यह भावनात्मक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। धर्मेंद्र के सम्मान के बाद हेमा मालिनी ने भी एक भावुक पोस्ट साझा कर इसे पूरे परिवार और भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण बताया।

क
प्रकाशित: 26 May 2026, 05:14 PM · अपडेट: 02 Nov 2026, 04:38 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन  के गणतंत्र मंडप में वर्ष 2026 के पहले पद्म पुरस्कार समारोह में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भी कला के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मान दिया गया। हालांकि समारोह का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला जब अभिनेता की ओर से उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान सभागार में मौजूद उनकी बेटी अहाना देओल अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और भावुक होकर रोती नजर आईं। समारोह का यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस भी भावुक प्रतिक्रियाएं देने लगे।

25 जनवरी को हुई थी पद्म पुरस्कारों की घोषणा

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी। इन्हीं पुरस्कारों के पहले चरण में 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया, जबकि बाकी पुरस्कार दूसरे चरण में दिए जाएंगे। इस बार कला, साहित्य, विज्ञान, सामाजिक सेवा, खेल और चिकित्सा समेत कई क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। हिंदी सिनेमा में दशकों तक योगदान देने वाले धर्मेंद्र का नाम भी सम्मान सूची में शामिल था।

हेमा मालिनी ने ग्रहण किया सम्मान

समारोह के दौरान जैसे ही धर्मेंद्र के नाम की घोषणा हुई, सभागार तालियों से गूंज उठा। इसके बाद हेमा मालिनी अपनी सीट से उठीं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से पुरस्कार ग्रहण करने मंच पर पहुंचीं। इस दौरान हेमा मालिनी के चेहरे पर गर्व और भावुकता दोनों साफ दिखाई दे रहे थे। उन्होंने पूरे सम्मान और विनम्रता के साथ यह पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में मौजूद कई लोगों ने इस पल को बेहद भावनात्मक बताया।

फिल्मी करियर

धर्मेंद्र का फिल्मी करियर भारतीय सिनेमा के सबसे लंबे और सफल करियरों में गिना जाता है। उन्होंने 1960 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा और कई दशकों तक हिंदी सिनेमा पर अपनी मजबूत पहचान बनाए रखी। उन्हें बॉलीवुड का “ही-मैन” भी कहा जाता है। धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने रोमांटिक और पारिवारिक फिल्मों में काम किया, लेकिन बाद में एक्शन हीरो के रूप में भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। उनकी दमदार पर्सनैलिटी, संवाद अदायगी और अभिनय शैली ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में शोले, चुपके चुपके,सत्यकाम, फूल और पत्थर, सीता और गीता, धरमवीर और यादों की बारात जैसी फिल्में शामिल हैं। धर्मेंद्र ने रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों में शानदार अभिनय किया। उनकी जोड़ी हेमा मालिनीके साथ काफी लोकप्रिय रही और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। करीब छह दशकों से ज्यादा लंबे करियर में धर्मेंद्र ने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। फिल्मों के अलावा वे राजनीति में भी सक्रिय रहे और सांसद के रूप में भी काम किया। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें पद्म सम्मान भी शामिल है।

सुपरहिट फिल्में

धर्मेंद्र ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार और सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्होंने उन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल कर दिया। शोले में वीरू के किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, जबकि चुपके चुपके में उनकी कॉमिक टाइमिंग को काफी सराहा गया। फूल और पत्थर ने उन्हें एक्शन हीरो के रूप में नई पहचान दी, वहीं सीता और गीता और रजा जानी जैसी फिल्मों में उनकी रोमांटिक छवि दर्शकों को खूब पसंद आई। इसके अलावा सत्यकाम में उनके गंभीर अभिनय को आज भी भारतीय सिनेमा की बेहतरीन परफॉर्मेंस में गिना जाता है। धरमवीर, जुगनू ,प्रतिज्ञा और मेरा गाँव मेरा देश जैसी फिल्मों ने उन्हें एक्शन स्टार के रूप में मजबूत पहचान दिलाई। वहीं यादों की बारात, द बर्निंग ट्रेन , नौकर बीवी का, आंखें और लोफर जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इन फिल्मों के जरिए धर्मेंद्र ने रोमांस, एक्शन और कॉमेडी — तीनों शैलियों में खुद को सुपरस्टार साबित किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें