Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली उत्सव की धूम…
गांधी स्कूल में ग्रीन डे कार्यक्रम
गांधी स्कूल में ग्रीन डे कार्यक्रम
रायपुर संभाग

गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली उत्सव की धूम, ग्रीन डे पर बच्चों ने जाना प्रकृति का महत्व

रीवा (लखौली) स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली पर्व के अवसर पर ग्रीन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और प्रकृति के महत्व को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। स्कूल परिसर में पौधारोपण कर बच्चों को एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने और पेड़ों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 03:18 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 05:39 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली के अवसर पर रीवा (लखौली) स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में ग्रीन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। ग्रीन डे के मौके पर पूरा विद्यालय परिसर हरे रंग की आकर्षक सजावट से सजाया गया। 
छात्र-छात्राएं भी हरे रंग की पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में हरियाली और उत्सव का माहौल नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित भाषण, गीत और कविताओं की प्रस्तुति दी। आयोजन के दौरान प्री-प्राइमरी और प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

प्री-प्राइमरी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रकृति के अलग-अलग रूपों को प्रदर्शित किया। वहीं प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इसके अलावा निबंध लेखन, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग और पारंपरिक गेड़ी रेस जैसी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और बच्चों को प्रकृति की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। विद्यार्थियों को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जोड़ते हुए अपनी माताओं के साथ पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। 

पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इस अवसर पर प्रधान पाठक खान सर ने कहा कि ग्रीन डे केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारी रोजमर्रा की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिला।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें