Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम सक्ती खुलासा : पैसों का लालच देकर 13 साल के बच्चे को बु…
13 वर्षीय बच्चे की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस जांच की तस्वीर
13 वर्षीय बच्चे की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस जांच की तस्वीर
सक्ती

खुलासा : पैसों का लालच देकर 13 साल के बच्चे को बुलाया , गला दबाकर हत्या के बाद खेत में दफनाया शव 

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 13 वर्षीय कपिल कुमार केंवट की हत्या का पुलिस ने 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी हेमंत कुमार केंवट ने पुरानी रंजिश के चलते बच्चे को पैसे कमाने का लालच देकर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।

कीर्तिमान न्यूज
12 Jul 2026, 07:43 PM
सक्ती
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 13 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते बच्चे को पैसे कमाने का लालच देकर अपने साथ बुलाया और फिर उसकी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।

घर से निकला था कपिल, फिर नहीं लौटा 

मामला परसदाखुर्द गांव का है। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी सौखी कुमार केंवट ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 13 वर्षीय बेटा कपिल कुमार केंवट 8 जुलाई को गांव के ही हेमंत कुमार केंवट के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। 

संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया आरोपी 

जांच के दौरान पुलिस को हेमंत कुमार केंवट (22 वर्ष) पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा और अलग-अलग बयान देता रहा। हालांकि, कड़ाई से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आखिरकार उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कपिल की हत्या कर शव को छिपाने के लिए खेत में दफना दिया था।

पुरानी रंजिश में रची हत्या की साजिश 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब छह-सात महीने पहले उसका हरदा गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उसे शक था कि इस विवाद की जानकारी कपिल ने अन्य लोगों तक पहुंचाई थी। इसी बात को लेकर वह कपिल से नाराज था और बदला लेने की योजना बना रहा था। आरोपी के मुताबिक, 8 जुलाई की रात उसने कपिल को चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ बोर घर की ओर ले गया। वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

खेत में गड्ढा खोदकर दफनाया शव 

हत्या के बाद आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए कपिल के कपड़े अलग स्थान पर फेंक दिए। इसके बाद रापा की मदद से खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी, चिकित्सकीय टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान कपिल कुमार केंवट के रूप में की गई।

आरोपी के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में कार्रवाई 

सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया रापा और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी हेमंत कुमार केंवट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें