Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग
W 𝕏 f
होम › रायपुर › खुलासा : सुनसान सड़क पर लूट की साजिश नाकाम, धरसीं…
धरसींवा पुलिस की गिरफ्त में लूटपाट के आरोपी
धरसींवा पुलिस की गिरफ्त में लूटपाट के आरोपी
रायपुर

खुलासा : सुनसान सड़क पर लूट की साजिश नाकाम, धरसींवा पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में देर रात टॉर्च की रोशनी दिखाकर वाहनों को रोकने और राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया वीवो मोबाइल, 5 हजार रुपये नकद, चांदी का ब्रेसलेट और एक धारदार हथियार बरामद हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Jun 2026, 11:10 AM · अपडेट: 26 Oct 2026, 06:48 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में देर रात सुनसान सड़कों पर टॉर्च की रोशनी दिखाकर वाहनों को रोकने और राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, चांदी का ब्रेसलेट तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद किया है। मामले में एक आरोपी बाल अपचारी है, जिसे भी हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

धरसींवा थाना पुलिस के अनुसार 5 जून को मानस कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देर रात दो अज्ञात युवकों ने उसे रोककर उसका वीवो वाई-38 5जी मोबाइल फोन, 5 हजार रुपये नकद और चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित की गई।

रात्रि गश्त के दौरान मिला अहम सुराग

जांच के दौरान रात्रि गश्त कर रही पुलिस टीम को करीब 1:40 बजे सूचना मिली कि दो युवक टॉर्च जलाकर वाहनों को रुकवा रहे हैं और राहगीरों को निशाना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिविल चारपहिया वाहन से मौके पर पहुंची और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। मौके पर मौजूद आरोपियों ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर पुलिस वाहन को भी रोकने का प्रयास किया। हालांकि वाहन के भीतर पुलिसकर्मियों को देखकर दोनों घबरा गए और भागने लगे। पुलिस ने तत्काल पीछा किया और एक आरोपी मनोज साहू, निवासी ग्राम देवरी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पूछताछ में खुला नाबालिग साथी का राज

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि फरार साथी नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ में लूट की वारदात में उनकी संलिप्तता सामने आई। 

तलाशी के दौरान मनोज साहू के कब्जे से लूटा गया वीवो वाई-38 5जी मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं बाल अपचारी के पास से 5 हजार रुपये नकद, चांदी का ब्रेसलेट तथा एक चाकूनुमा धारदार हथियार जब्त किया गया। पुलिस ने सभी बरामद सामान को जब्त कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की।

सुनसान रास्तों पर बनाते थे लूट की योजना

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों आरोपी सुनसान मार्गों पर टॉर्च की मदद से वाहनों को रुकवाते थे और फिर राहगीरों को डराकर लूटपाट करते थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने इससे पहले भी इसी तरह की अन्य वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है। इस संबंध में उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर आरोपी मनोज साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है।

रात्रि गश्त से टली बड़ी वारदात

धरसींवा पुलिस की सतर्कता और रात्रि गश्त के चलते आरोपियों को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें