Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज खुलासा : राजपुर अस्पताल में नियमों की अनदेखी, ऑडि…
CHC वित्तीय अनियमितता
CHC वित्तीय अनियमितता
बलरामपुर-रामानुजगंज

खुलासा : राजपुर अस्पताल में नियमों की अनदेखी, ऑडिट रिपोर्ट में खरीद और भुगतान पर सवाल

बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट में बिना टेंडर लाखों रुपये के भुगतान, खरीद प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी, मेजरमेंट बुक और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव जैसी कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 11:24 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 08:08 PM
बलरामपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर अब जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक ने जांच के आदेश दिए हैं। इसी बीच महालेखाकार (ऑडिट) की रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें खरीद प्रक्रिया और विकास कार्यों में कई गंभीर अनियमितताओं की ओर संकेत किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में कराए गए कई निर्माण और मरम्मत कार्य निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना किए गए। 
रिपोर्ट में कहा गया है कि कई कार्यों में सामग्री का उपयोग तो किया गया, लेकिन उसकी मात्रा का न तो बिलों में स्पष्ट उल्लेख किया गया और न ही उसका कोई अलग रिकॉर्ड उपलब्ध कराया गया। ऑडिट के दौरान यह भी पाया गया कि कार्यों का सत्यापन करने के लिए आवश्यक मेजरमेंट बुक (Measurement Book) का संधारण नहीं किया गया। वहीं, खरीद समिति (Purchase Committee) की स्वीकृति से जुड़े दस्तावेज भी जांच टीम के सामने प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

बिना टेंडर कोटेशन पर भुगतान

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि वर्ष 2025-26 के दौरान कई खरीदारियां बिना निविदा प्रक्रिया अपनाए केवल कोटेशन के आधार पर की गईं। ऑक्सीजन पाइपलाइन सिस्टम, अग्निशमन व्यवस्था, जियो फाइबर और अन्य कार्यों के लिए लाखों रुपए का भुगतान किया गया। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार ऑक्सीजन पाइपलाइन सिस्टम एवं अन्य संबंधित कार्यों पर 4,24,999 रुपए, ऑक्सीजन पाइपलाइन पर 16,23,581 रुपए तथा अग्निशमन व्यवस्था पर 11,93,900 रुपए खर्च किए गए। इस प्रकार कुल 26,58,280 रुपए का भुगतान बिना टेंडर आमंत्रित किए केवल कोटेशन के आधार पर किया गया।

तकनीकी अधिकारी या उप अभियंता की भागीदारी नहीं

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खरीद और निर्माण कार्यों की प्रक्रिया में लोक निर्माण विभाग (PWD) के किसी तकनीकी अधिकारी या उप अभियंता की भागीदारी नहीं रही। ऐसे में सभी कार्यों का निष्पादन केवल कोटेशन के आधार पर कराया गया, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

GeM पोर्टल और अनिवार्य अनुमति की भी अनदेखी 

ऑडिट में यह भी सामने आया कि खरीदी से पहले सीजीएमएससीएल (CGMSCL) और सीएसआईडीसी (CSIDC) से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त नहीं किए गए। साथ ही सरकारी खरीद के लिए अनिवार्य GeM पोर्टल का भी उपयोग नहीं किया गया। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि GeM पोर्टल पर एक मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमत करीब 8,000 रुपए उपलब्ध थी, जबकि अस्पताल के लिए इससे अधिक दर पर सिलेंडर खरीदे गए। ऑडिट रिपोर्ट में खरीद प्रक्रिया से जुड़ी अन्य कई अनियमितताओं का भी उल्लेख किया गया है, जिनकी जांच अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।

विभागीय जांच जारी

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक के निर्देश पर मामले की विभागीय जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि वित्तीय नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें