Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार हाईकोर्ट का अहम निर्देश : 13 अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन मामले में 90 दिनों में फैसला करे सरकार 5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला तंत्र-मंत्र, जमानत कराने की जुगत में पकड़ाया युवक स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार हाईकोर्ट का अहम निर्देश : 13 अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन मामले में 90 दिनों में फैसला करे सरकार 5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला तंत्र-मंत्र, जमानत कराने की जुगत में पकड़ाया युवक
W 𝕏 f
होम खेल महासमुंद में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जिला स्त…
जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता
जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता
खेल

महासमुंद में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

महासमुंद के फॉरेस्ट ग्राउंड में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कीर्तिमान न्यूज
09 Aug 2026, 10:12 AM
महासमुंद
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस के अवसर पर महासमुंद जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 7 अगस्त को फॉरेस्ट ग्राउंड में जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में 7 अगस्त को पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इसी कड़ी में देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने का दिया मार्गदर्शन 

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20, अंडर-23 बालक एवं बालिका तथा महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को महासमुन्द जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से खिलाडियों को मैडल एव प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज घृतलहरे खेल एवं युवा कल्याण  एवं  अंजनी बरमाल शिक्षा विभाग उपस्थित रहे एवं प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर  विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाडियो का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नियंत्रण मेहनत अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता है  एवं खिलाड़ियों को आगे चलकर जिले और  राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर उत्कृष्ट खिलाड़ी बनकर सरकारी नौकरी प्राप्त करने का मार्गदर्शन दिया ।

खिलाड़ी बना सके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान 

महासमुन्द जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना ही नहीं, बल्कि जिले की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी है। संघ द्वारा भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। प्रतियोगिता में महासमुन्द जिला एथलेटिक्स संघ के अंजली बरमाल, चारुलता गजपाल, राजीव गौतम, भरत ठाकूर, रेखू राम ध्रुव, अंजनी साहू, कंचन सेन, चंद्रहास, राजेश सहित अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें