Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम विदेश कीव में कयामत की रात : रूस का 11 घंटे तक भीषण तां…
कीव पर रूस का हमला
कीव पर रूस का हमला
विदेश Featured

कीव में कयामत की रात : रूस का 11 घंटे तक भीषण तांडव, 21 मौतें, यूक्रेन के ड्रोन हमलों से तिलमिलाए पुतिन ने लिया बदला

यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूसी तेल ठिकानों को हुए नुकसान के बाद रूस ने कीव पर 11 घंटे तक मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से भीषण हमला किया। हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत और 90 से अधिक लोग घायल हो गए। एयर रेड सायरन बजते ही 50 हजार से ज्यादा लोगों ने सबवे स्टेशनों में शरण ली। रूस ने इसे यूक्रेन के हालिया तेल रिफाइनरी और सप्लाई रूट्स पर किए गए हमलों का जवाब बताया है।

कीर्तिमान न्यूज
03 Jul 2026, 08:15 AM
मॉस्को
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग ने अब एक बेहद खौफनाक मोड़ ले लिया है। यूक्रेन द्वारा रूसी तेल ठिकानों पर किए गए हमलों से तिलमिलाए क्रेमलिन ने इसका बदला लेने के लिए यूक्रेन की राजधानी कीव पर कयामत ढा दी। रूस ने कीव पर लगातार 11 घंटे तक मिसाइलों और सुसाइड ड्रोनों की ऐसी बरसात की, जिसने पूरी राजधानी को हिलाकर रख दिया। 
इस भीषण और चौतरफा हमले में कम से कम 21 मासूम लोगों की जान चली गई है, जबकि 90 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जब आसमान से मौत बरस रही थी, तब कीव की सड़कों पर सिर्फ सायरन की गूंज और चीख-पुकार थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवाई हमले की चेतावनी (Air Raid Siren) जारी होते ही पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए 50,000 से ज्यादा लोग भागकर अंडरग्राउंड सबवे स्टेशनों में छिप गए। 

सबसे खौफनाक रातों में से एक 

पूरी रात लोगों ने इन बंकरों में खौफ के साए में काटी। रूस के इस क्रूर हमले का असर कीव की गगनचुंबी इमारतों पर साफ देखा जा सकता है। शहर भर में लगभग 30 से ज्यादा इलाके मलबे में तब्दील हो चुके हैं। कम से कम 20 आवासीय अपार्टमेंट या तो पूरी तरह ढह गए हैं या जलकर खाक हो चुके हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने इस तबाही पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि "यह राजधानी के इतिहास की सबसे खौफनाक रातों में से एक थी। 
हमलों के बाद मलबे में बदला शहर

ड्रन के हमलों ने रूस की कमर तोड़ी

रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए साफ कहा है कि यह बमबारी कोई सामान्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यूक्रेन को दिया गया करारा जवाब है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में यूक्रेन ने रूस के भीतर घुसकर उसके सबसे संवेदनशील तेल ठिकानों और रिफाइनरियों को निशाना बनाया था। यूक्रेन के इन लंबी दूरी के ड्रोन हमलों ने रूस की कमर तोड़ दी थी। हालत यह हो गई कि रूस के कई हिस्सों में ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की भारी किल्लत हो गई, जिससे आम रूसी जनता त्रस्त हो गई। 

पुतिन पर घरेलू मोर्चे पर दबाव 

युद्ध के आर्थिक बोझ से दबी जनता का गुस्सा भड़कने लगा था, जिसके कारण राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर घरेलू मोर्चे पर भारी दबाव बन गया था। इसी दबाव और ईंधन संकट से उपजे गुस्से का नतीजा कीव पर हुआ यह हमला है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि रूस की यह छटपटाहट इस बात का सबूत है कि यूक्रेन की 'ड्रोन आर्मी' अब युद्ध का पासा पलट रही है। पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन की स्वदेशी ड्रोन तकनीक ने रूस को बैकफुट पर ला दिया है। 

रसद-ईंधन सप्लाइर् की किया ठप 

यूक्रेन अब फ्रंट लाइन पर लड़ने के बजाय रूस के पीछे के सप्लाई रूट्स (आपूर्ति मार्गों) को काट रहा है। यूक्रेनी ड्रोनों ने विशेष रूप से क्रीमिया जाने वाली रसद और ईंधन सप्लाई को ठप कर दिया है, जिससे रूसी सेना की रफ्तार धीमी हो गई है। क्रीमिया में इस वक्त ईंधन का अब तक का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। 

अब क्या नया जख्म देगा यूक्रेन 

यूक्रेन के इन सटीक वारों ने क्रेमलिन के उस प्रोपेगैंडा को भी ध्वस्त कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि रूस इस युद्ध को आसानी से जीत रहा है। अब देखना यह होगा कि इस भीषण तबाही के बाद यूक्रेन की 'ड्रोन आर्मी' रूस को क्या नया जख्म देती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें