Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार पटना में बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात भेजे गए बेऊर जेल आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नेशनल परमिट के सहारे दौड़ा रहा था ट्रेलर, 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मालिक अंधविश्वास का कहर : टोनही बताकर परिवार को किया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर 23 आरोपियों पर केस मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार पटना में बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात भेजे गए बेऊर जेल आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नेशनल परमिट के सहारे दौड़ा रहा था ट्रेलर, 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मालिक अंधविश्वास का कहर : टोनही बताकर परिवार को किया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर 23 आरोपियों पर केस
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के…
राजकुमार सराफ के घर ED और IT की संयुक्त छापेमार कार्रवाई
राजकुमार सराफ के घर ED और IT की संयुक्त छापेमार कार्रवाई
🔴 BREAKING बलौदाबाज़ार Featured

ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम

प्रमुख कारोबारी राजकुमार सराफ के घर रविवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। अधिकारी वित्तीय दस्तावेजों, खाता-बहियों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर रहे हैं तथा परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी जारी है।

कीर्तिमान न्यूज
26 Jul 2026, 09:40 AM
बलौदाबाजार

क्षेत्र के प्रमुख कारोबारी राजकुमार सराफ के घर पर रविवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की एक संयुक्त टीम ने अचानक दबिश दी। अधिकारियों की कई गाड़ियां जैसे ही सराफ के आवास के बाहर आकर रुकीं, आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों की यह टीम सुबह-सुबह ही कारोबारी के आवास पर पहुंच गई थी। टीम में शामिल अधिकारी घर के भीतर मौजूद तमाम वित्तीय दस्तावेजों, खाता-बहियों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मुस्तैदी से जांच कर रहे हैं। 

छापेमारी की प्रक्रिया जारी

साथ ही परिवार के सदस्यों और खुद राजकुमार सराफ से भी अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई जारी, अधिकारिक बयान का इंतजार छापेमारी की यह प्रक्रिया फिलहाल जारी है और परिसर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के केंद्र में क्या वजहें हैं और अब तक क्या कुछ बरामद हुआ है, इस संबंध में जांच दल या दोनों में से किसी भी एजेंसी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान या जानकारी साझा नहीं की है।

इससे जुड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहे कीर्तिमान...

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें