Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला 3 साल मासूम का शव, दम घुटने से मौत, हत्या की आशंका Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Crime News: रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला 3 साल मासूम का शव, दम घुटने से मौत, हत्या की आशंका Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › महासमुंद › Education: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभि…
Deori School Cleanliness Drive(Image Source: Keertiman Media)
Deori School Cleanliness Drive(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Education: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान, रेडक्रॉस और इको क्लब के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Education: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में रेडक्रॉस एवं इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय परिसर और बाउंड्रीवाल की साफ-सफाई की। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अभियान में शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 06:59 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Education: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आज स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, अभियान के तहत विद्यालय परिसर से लेकर बाउंड्रीवाल के आसपास तक व्यापक साफ-सफाई की गई। इस गतिविधि में विद्यालय के रेडक्रॉस एवं इको क्लब से जुड़े छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया और विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।

विद्यालय परिसर के कोने-कोने से एकत्र किया गया कचरा

स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में जगह-जगह फैली प्लास्टिक की झिल्लियां, खराब कागज, पुरानी एवं अनुपयोगी कॉपियां-किताबें, अखबार तथा पेड़-पौधों से निकले सूखे पत्तों और अन्य कचरे को एकत्र किया। इसके साथ ही बाउंड्रीवाल के आसपास भी सफाई की गई। एकत्रित कचरे का उचित तरीके से निपटान किया गया, ताकि विद्यालय परिसर में गंदगी न रहे।  

शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे उपस्थित

इस स्वच्छता अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। अभियान में केयूर भूषण, ओमप्रकाश साहू, यादराम साहू, मोहजीत पुरैना, मोहन चन्द, लिलेश सिन्हा, राकेश ध्रुव, खिलेश, सुमीत साहू, जीवन ध्रुव, काम्या ठाकुर, आंचल चंद्राकर, आश्मीन दीवान, डिम्पल यादव, डिम्पल निषाद, गायत्री साहू, धनेश्वरी सेन, रीना पटेल, रीतू निषाद, खुशी ठाकुर, छाया पटेल, यामिनी यादव और मानसी ठाकुर सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके अलावा व्याख्याता नेशलाल धृतलहरे, नीलू सोनी, संजय बारसागड़े, आनंद राम व्योहार, भोज राम ध्रुव, रवि प्रकाश पात्रे, बी.एल. टंडन और आशीष कुमार दीवान उपस्थित रहे। सहायक शिक्षक देवानन्द चंद्राकर, उद्देश्याम यादव एवं मौसमी चंद्राकर, व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा एवं पुष्कर वर्मा तथा कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा और कार्तिक यादव ने भी अभियान में सहभागिता निभाई।

स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बेहद आवश्यक : डोमन सिंह टंडन

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बेहद आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही अपने गांव, शहर और देश को स्वच्छ बनाने में भी योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ जीवन की कल्पना की जा सकती है।  

रेडक्रॉस और इको क्लब के विद्यार्थियों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

अभियान में रेडक्रॉस एवं इको क्लब के छात्र-छात्राओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। विद्यार्थियों ने केवल सफाई कार्य में हिस्सा ही नहीं लिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को भी समझा।  

परस राम सिन्हा ने किया कार्यक्रम का संचालन

स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया। उन्होंने अभियान में शामिल विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें