Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Chocolate Banana Cake Recipe: बिना ओवन के घर पर ब…
Chocolate Banana Cake Recipe (Image Source: AI Generated)
Chocolate Banana Cake Recipe (Image Source: AI Generated)
लाइफ स्टाइल

Chocolate Banana Cake Recipe: बिना ओवन के घर पर बनाएं एगलेस चॉकलेट बनाना केक, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Chocolate Banana Cake Recipe: बिना अंडे के घर पर बनाएं स्वादिष्ट चॉकलेट बनाना केक। जानें कुकर में केक बनाने की आसान विधि, जरूरी सामग्री और इसे मुलायम बनाने के टिप्स।

क
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 05:19 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chocolate Banana Cake Recipe: क्या आप बिना ओवन के घर पर ही बेकरी जैसा स्पॉंजी और रिच केक बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो चॉकलेट बनाना केक (Eggless Chocolate Banana Cake) आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। पके हुए केलों की मिठास और चॉकलेट का मेल इस केक को बेहद खास बनाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी ओवन की नहीं, बल्कि साधारण कुकर की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने की पूरी विधि।

आवश्यक सामग्री

  • मैदा: 1.5 कप (200 ग्राम) 
  • कोको पाउडर: आधा कप (30 ग्राम) 
  • बेकिंग पाउडर: 1.5 छोटी चम्मच 
  • बेकिंग सोडा: 1/4 छोटी चम्मच 
  • नमक: 1 चुटकी 
  • पके हुए केले: 2 मध्यम आकार के 
  • चीनी: 3/4 कप (100 ग्राम) 
  • तेल (जैतून या सामान्य कुकिंग ऑयल): आधा कप (90 मिलीलीटर) 
  • वेनिला एसेंस: 1 बड़ा चम्मच 
  • नींबू का रस: 2 छोटे चम्मच 
  • दूध: 3/4 कप (150 मिलीलीटर) 
  • अखरोट: आधा कप (बारीक कटे हुए) 
  • चोको चिप्स: जरूरत के अनुसार 
  • नमक (कुकर में बेस के लिए): 2 कप

बनाने की आसान विधि

  • सूखी सामग्री तैयार करना: सबसे पहले एक बड़े बाउल के ऊपर छलनी रखें। इसमें मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह छान लें। ऐसा करने से सारी सूखी चीजें आपस में मिल जाती हैं और बैटर में गांठें (lumps) नहीं बनतीं।
  • केले का पेस्ट बनाएं: अब दो पके हुए केलों को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर जार में डालें। इसमें चीनी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसके बाद तेल डालें और दोबारा चलाएं, ताकि एक चिकना मिश्रण तैयार हो जाए। अब इसमें वनीला एसेंस और नींबू का रस डालकर मिला लें।
  • बैटर को आपस में मिलाना: अब तैयार किए गए लिक्विड पेस्ट को सूखी सामग्री वाले बाउल में थोड़ा-थोड़ा करके डालें। स्पैचुला (spatula) को एक ही दिशा में घुमाते हुए (Cut and Fold विधि से) मिलाएं ताकि बैटर में गुठलियां न पड़ें। बैटर काफी गाढ़ा होगा, इसलिए इसमें ¾ कप दूध थोड़ा-थोड़ा करके मिलाएं। अंत में कटे हुए अखरोट का आधा हिस्सा इस बैटर में मिला दें। आपका परफेक्ट चॉकलेट केक बैटर तैयार है।
  • बेकिंग टिन तैयार करना: एक गोल केक कंटेनर या बर्तन लें और उसे चारों तरफ से तेल लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लें। अब बर्तन के नाप का बटर पेपर काट कर रखें और उसके ऊपर भी हल्का सा तेल लगा दें।

कुकर में बेक करने की प्रक्रिया 

  • एक भारी तले वाला कुकर लें और उसमें 2 कप नमक फैलाकर अंदर एक स्टैंड रख दें। 
  • कुकर का ढक्कन बंद करके तेज आंच पर 7 से 8 मिनट तक गर्म करें ताकि कुकर के अंदर ओवन जैसा तापमान (Preheat) बन जाए। 
  • अब केक के बैटर को तैयार टिन में डालें और ऊपर से बचे हुए अखरोट व चोको चिप्स सजा दें। 
  • कुकर का ढक्कन लगाएं, लेकिन ध्यान रखें कि ढक्कन में न तो रबर (गैसकेट) लगी होनी चाहिए और न ही सीटी। 
  • आंच को धीमा से मध्यम (Low-Medium) करके केक को लगभग 40 मिनट तक बेक होने दें।

डिमोल्ड करना और सर्व करना 

केक पक जाने के बाद इसे कुकर से बाहर निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें। केक ऊपर से एकदम सॉफ्ट बना रहे, इसके लिए इसे किसी सूती कपड़े से ढककर रख सकते हैं। जब यह ठंडा हो जाए, तो चाकू की मदद से किनारों को छुड़ाएं, एक प्लेट ऊपर रखकर बर्तन को पलट लें और बटर पेपर हटा दें। लीजिस, आपका शानदार और स्पॉंजी चॉकलेट बनाना केक बनकर तैयार है! इसके मनपसंद स्लाइस काटें और चाय या कॉफी के साथ आनंद लें।
  • केक बनाते समय सामग्री (Ingredients) की माप हमेशा सही रखें, इससे केक का टेक्सचर और स्वाद बेहतरीन आता है। 
  • बैटर की कंसिस्टेंसी न तो बहुत ज्यादा पतली होनी चाहिए और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ी। 
  • केक बेक होते समय शुरुआती 40 मिनट तक बार-बार कुकर का ढक्कन बिल्कुल न खोलें, क्योंकि ऐसा करने से अंदर का तापमान बाहर निकल जाता है और केक ठीक से फूल नहीं पाता।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें