Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम चुनाव Election Commission: आडवाणी, जयशंकर और धनखड़ समेत…
Delhi voter list SIR verification notice
Delhi voter list SIR verification notice
चुनाव Featured

Election Commission: आडवाणी, जयशंकर और धनखड़ समेत कई दिग्गज VIP को चुनाव आयोग का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Election Commission: दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान मतदाता सूची के ड्राफ्ट डेटा में लाखों रिकॉर्ड में विसंगतियां सामने आई हैं। आडवाणी, एस. जयशंकर, जगदीप धनखड़ समेत कई VIP हस्तियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नोटिस का मतलब नाम हटाना नहीं, बल्कि रिकॉर्ड अपडेट करने की प्रक्रिया है।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 12:57 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Election Commission: दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग की ओर से तैयार की गई ड्राफ्ट लिस्ट की जांच के दौरान भारी विसंगतियां पाई गई हैं, जिसके बाद देश के कई बड़े राजनेताओं, अधिकारियों और वीआईपी हस्तियों को नोटिस थमा दिए गए हैं। नोटिस पाने वालों में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

आखरी 2002 की सूची से मेल नहीं खा रहा रिकॉर्ड 

दिल्ली चुनाव विभाग के अनुसार, वर्तमान पुनरीक्षण अभियान में 97 लाख से ज्यादा मतदाताओं की ड्राफ्ट लिस्ट तैयार की गई थी। इस पूरे डेटा की बारीकी से जांच करने पर पता चला कि लगभग 33.13 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में किसी न किसी तरह का अंतर या तकनीकी गड़बड़ी है। समस्या की मुख्य वजह यह है कि मौजूदा वोटर रिकॉर्ड्स का मिलान साल 2002 में हुए पिछले SIR डेटा से नहीं हो पा रहा है। इसी कारण प्रणाली में दर्ज गड़बड़ियों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस भेजकर दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होने को कहा गया है। 

वीआईपी चेहरों की सूची में कौन-कौन?

नोटिस पाने वाली हस्तियों की सूची काफी लंबी है, जिनमें राजनीति से लेकर प्रशासनिक सेवा के बड़े चेहरे शामिल हैं:

  • आडवाणी परिवार: लालकृष्ण आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा और बहू गीतिका के रिकॉर्ड 2002 की सूची से मैच नहीं हुए हैं, इसलिए तीनों को नोटिस भेजा गया है। हालांकि, उनके बेटे जयंत का डेटा सही पाया गया है और उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।

  • केंद्रीय मंत्री और संवैधानिक पद: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर का नाम भी 'Unmapped with Last SIR' की श्रेणी में दर्ज है। यही स्थिति पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ की भी है।

  • मनीष सिसोदिया व अन्य नेता: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी सीमा और बेटे मीर के विवरण में नाम और माता-पिता की जानकारी को लेकर भिन्नता पाई गई है।

  • शीर्ष अधिकारी: विदेश सचिव विक्रम मिसरी, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया, SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे, पूर्व सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, CBI निदेशक प्रवीण सूद, पूर्व LG नजीब जंग और यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार के रिकॉर्ड भी पुरानी लिस्ट से लिंक नहीं हो सके हैं।

क्या कट जाएगा वोटर लिस्ट से नाम? 

नोटिस की खबर के बाद आम लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इन दिग्गजों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा? इस पर चुनाव अधिकारियों ने स्थिति साफ कर दी है। आयोग का कहना है कि नोटिस भेजने का मतलब मतदाता सूची से नाम काटना बिल्कुल नहीं है। यह केवल कागजातों को अपडेट करने की एक सामान्य प्रक्रिया है। जिन लोगों को नोटिस मिला है, उन्हें अपने पहचान पत्र और निवास से जुड़े जरूरी कागजात प्रस्तुत करने का पूरा मौका मिलेगा। इन सभी मामलों के निपटारे के लिए 29 अक्टूबर तक का समय तय किया गया है। इसके बाद सभी गड़बड़ियों को ठीक करते हुए 4 नवंबर को दिल्ली की अंतिम और संशोधित मतदाता सूची (Final Electoral Roll) आधिकारिक रूप से जारी कर दी जाएगी। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें