Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार हाथी का हमला : गांव में घुसा दंतैल हाथी, हमले में…
हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत
हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत
बलौदाबाज़ार

हाथी का हमला : गांव में घुसा दंतैल हाथी, हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत

बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम दोंद में दंतैल हाथी के हमले से 55 वर्षीय जहरु राम नेताम की मौत हो गई। हाथी पिछले कई दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र के आसपास घूम रहा था और रविवार रात गांव में पहुंच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्र दल ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 May 2026, 12:40 PM
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। ग्राम दोंद में दंतैल हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दोंद निवासी जहरु राम नेताम (करीब 55 वर्ष) रविवार रात लगभग 8:30 से 9 बजे के बीच हाथी के हमले का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि जहरु राम गांव के आसपास मौजूद थे, तभी अचानक दंतैल हाथी आबादी क्षेत्र की ओर पहुंच गया। ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था दंतैल हाथी

बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। ग्राम दोंद में दंतैल हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दोंद निवासी जहरु राम नेताम (करीब 55 वर्ष) रविवार रात लगभग 8:30 से 9 बजे के बीच हाथी के हमले का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि जहरु राम गांव के आसपास मौजूद थे, तभी अचानक दंतैल हाथी आबादी क्षेत्र की ओर पहुंच गया। ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों को दी गई तात्कालिक सहायता राशि

वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है। अधिकारियों ने बताया कि शासन के नियमानुसार आगे की क्षतिपूर्ति राशि भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

लगातार बढ़ती हाथियों की आवाजाही ने बारनवापारा क्षेत्र के कई गांवों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें, खेतों की ओर जाने से बचें और हाथी दिखने पर तुरंत विभाग या हाथी मित्र दल को सूचना दें।

मानव-वन्यजीव संघर्ष बना बड़ी चुनौती

बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हाथियों की सक्रियता लगातार बढ़ी है। जंगल से निकलकर हाथियों का गांवों और खेतों की ओर आना अब ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता का कारण बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भोजन और पानी की तलाश में हाथी आबादी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें