Wednesday, 12 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं सावन में जतमई-घटारानी घूमने का प्लान? सावधान! भीड़ का फायदा उठाकर ज़ेवर उड़ाने वाली नागपुर की गैंग सक्रिय गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं सावन में जतमई-घटारानी घूमने का प्लान? सावधान! भीड़ का फायदा उठाकर ज़ेवर उड़ाने वाली नागपुर की गैंग सक्रिय
W 𝕏 f
होम रायपुर हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओ…
जशपुर और मरवाही में हाथियों का उत्पात
जशपुर और मरवाही में हाथियों का उत्पात
🔴 BREAKING रायपुर

हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला

जशपुर में हाथियों के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं मरवाही में हाथियों के गर्ल्स हॉस्टल के पास पहुंचने के बाद 58 छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
12 Aug 2026, 12:00 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर इंसानों और हाथियों के बीच का संघर्ष बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के जशपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिलों से आई दो अलग-अलग घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। जशपुर में जहां एक तरफ हाथियों ने सो रहे बुजुर्ग को दर्दनाक मौत दे दी, वहीं मरवाही में कटहल की लालच में पहुंचे हाथियों के झुंड के कारण एक सरकारी बालिका छात्रावास को आनन-फानन में खाली कराना पड़ा। पहली दिल दहला देने वाली घटना जशपुर जिले के बगीचा वन रेंज अंतर्गत घुघरी कदमटोली गांव की है। 

बुजुर्ग की जान लेने के बाद तोड़ी झोपड़ी

रविवार देर रात जंगल से भटककर आए हाथियों के एक झुंड ने गांव के किनारे बनी झोपड़ी पर अचानक धावा बोल दिया। झोपड़ी में अंदर सो रहे 70 वर्षीय आदिवासी मार्शल एक्का को संभलने का मौका तक नहीं मिला और हाथियों ने उन्हें मौके पर ही कुचलकर मार डाला। तांडव इतने पर ही नहीं रुका, बुजुर्ग की जान लेने के बाद हाथियों ने झोपड़ी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और पास के खेतों में खड़ी धान की लहलहाती फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की भनक लगी, तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई। 
गांव में हाथी की धमक

हॉस्टल की बाउंड्री को कई जगहों से तोड़ा

दूसरी घटना शनिवार देर रात मरवाही के एक सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में सामने आई। पके हुए कटहल की महक से आकर्षित होकर दो भारी-भरकम हाथी हॉस्टल परिसर के पास पहुंच गए। हाथियों ने अंदर दाखिल होने के लिए हॉस्टल की बाउंड्री वॉल को पांच अलग-अलग जगहों से तोड़ डाला। इसके बाद वे गार्ड रूम, खिड़कियों और मुख्य दरवाजों को नुकसान पहुंचाने लगे। हॉस्टल परिसर में हाथियों की मौजूदगी से छात्राओं में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई और हॉस्टल में मौजूद सभी 58 छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। 

कई घर और फसलों को किया तबाह 

गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी छात्रा या स्टाफ घायल नहीं हुआ। बाद में वन विभाग की टीम ने परिसर से सारे पके कटहल हटवाए ताकि हाथी दोबारा रुख न करें। सुरक्षा के मद्देनजर अब हॉस्टल के चारों ओर गहरी सुरक्षात्मक खाई खोदने का फैसला लिया गया है। वन अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय 16 हाथियों का यह झुंड कुछ समय पहले मध्य प्रदेश के अनूपपुर चला गया था, लेकिन अब यह वापस मरवाही के महुआडीह जंगलों में लौट आया है। यह झुंड बीते कुछ दिनों में कई ग्रामीणों के घर और एकड़ में फैली फसलें तबाह कर चुका है। 

लाउडस्पीकर से मुनादी

लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए वन विभाग, पुलिस और राजस्व प्रशासन ने संयुक्त रूप से प्रभावित इलाकों में गश्त तेज कर दी है। गांवों में लगातार लाउडस्पीकर से मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे हाथियों के करीब न जाएं, न ही उन्हें उकसाने या उनका पीछा करने की कोशिश करें। किसी भी प्रकार की हलचल दिखने पर तुरंत नजदीकी वन अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
कीर्तिमान विशेष
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें