Wednesday, 12 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं सावन में जतमई-घटारानी घूमने का प्लान? सावधान! भीड़ का फायदा उठाकर ज़ेवर उड़ाने वाली नागपुर की गैंग सक्रिय गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, सिर पर पत्थर से किए कई वार, पिता पुत्र गिरफ्तार रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं सावन में जतमई-घटारानी घूमने का प्लान? सावधान! भीड़ का फायदा उठाकर ज़ेवर उड़ाने वाली नागपुर की गैंग सक्रिय
W 𝕏 f
होम दुर्ग पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भ…
दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की हत्या
दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की हत्या
🔴 BREAKING दुर्ग

पैसों का विवाद बना मौत की वजह, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

दुर्ग के इंदिरा नगर बघेरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई कैलाश देवांगन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र देवांगन को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Aug 2026, 12:27 PM
दुर्ग
दुर्ग के इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह दो सगे भाइयों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद जानलेवा हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
मृतक की पहचान इंदिरा नगर बघेरा निवासी 26 वर्षीय कैलाश देवांगन के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने उसके बड़े भाई देवेंद्र देवांगन को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों भाई बघेरा इलाके में चॉइस सेंटर चलाते थे और सेंटर से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। 

सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे दोनों भाइयों के बीच एक बार फिर पैसों को लेकर कहासुनी हुई। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ता चला गया। आरोप है कि इसी दौरान देवेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से कैलाश पर हमला कर दिया। हमले में कैलाश गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कैलाश की मौत हो चुकी थी। कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत के मुताबिक सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल इंदिरा नगर बघेरा पहुंची। घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। आरोपी देवेंद्र देवांगन को मौके से ही पकड़ लिया गया।

घटनास्थल से जुटाए जा रहे साक्ष्य

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों भाइयों के बीच पैसों को लेकर विवाद की असल वजह क्या थी। घटना से ठीक पहले दोनों के बीच किन बातों को लेकर बहस हुई, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। मामले की जांच के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं और ई-साक्ष्य भी तैयार किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल छोटे भाई की हत्या के मामले में आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
कीर्तिमान विशेष
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें