Saturday, 20 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
जंगल में पसरा मातम :  प्रतापपुर में तीन भालुओं की रहस्यमयी मौत, ग्राउंड पर पहुंची डॉक्टरों की स्पेशल टीम खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान विवाद : राजस्व टीम का विरोध करने पर 21 लोगों पर शिकंजा, 12 जेल भेजे गए सांसों में घुला जहर : दमोह में कीटनाशक की गैस से मासूम ने तोड़ा दम, 3 बच्चों की हालत नाजुक व्यवस्था पर सवाल : अस्पताल में पानी नहीं, मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें जंगल में पसरा मातम :  प्रतापपुर में तीन भालुओं की रहस्यमयी मौत, ग्राउंड पर पहुंची डॉक्टरों की स्पेशल टीम खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान विवाद : राजस्व टीम का विरोध करने पर 21 लोगों पर शिकंजा, 12 जेल भेजे गए सांसों में घुला जहर : दमोह में कीटनाशक की गैस से मासूम ने तोड़ा दम, 3 बच्चों की हालत नाजुक व्यवस्था पर सवाल : अस्पताल में पानी नहीं, मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें
W 𝕏 f
होम कबीरधाम शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर : एसपी ने बच्चों को कि…
एसपी ने बच्चों को किया प्रेरित, बांटी शैक्षणिक सामग्री
एसपी ने बच्चों को किया प्रेरित, बांटी शैक्षणिक सामग्री
कबीरधाम

शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर : एसपी ने बच्चों को किया प्रेरित, बांटी शैक्षणिक सामग्री

कबीरधाम जिले के एसपी धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित नक्सल प्रभावित और दूरस्थ गांवों का दौरा कर रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने बैगा समुदाय सहित ग्रामीणों से चौपाल लगाकर संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। एसपी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सुरक्षा से जुड़ी मूलभूत समस्याओं पर अधिकारियों को निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jun 2026, 02:54 PM
कवर्धा

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने पुलिस और जनता के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे ग्राम लाछा, मराडबरा और उमरझोला में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने गांव में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और सुरक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के स्वयं गांव पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया और अपनी समस्याएं खुलकर साझा कीं।

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर बच्चों को किया प्रेरित

थाना झलमला क्षेत्र के ग्राम सोनवाही, बंदूकुंदा, सिलहरी तथा सरहदी क्षेत्र उमरझोरा टोला में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में पुलिस अधीक्षक ने सहभागिता की। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्थायी प्राथमिक कोचिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत माध्यम है और बच्चों को नियमित रूप से अध्ययन करना चाहिए। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, कुएं और बोरिंग के पानी में समय-समय पर ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग करने तथा केवल शुद्ध पेयजल के सेवन की सलाह दी।

अंधविश्वास से दूर रहने की अपील, तुरंत चिकित्सा लेने की सलाह

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सांप, बिच्छू या अन्य विषैले जीवों के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार कराएं। समय पर चिकित्सा ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है। एसपी ने क्षेत्र के आश्रम और छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधीक्षकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।

पुलिस-जन विश्वास को मजबूत करने की दिशा में पहल

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कबीरधाम पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका यह दौरा पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग और सहभागिता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें