रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति लानी होगी। मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ई रोजगार पोर्टल ( https://erojgar.cg.gov.in/) अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से पंजीयन कर एवं रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी, बिलासपुर से प्राप्त की जा सकती है।
बिलासपुर में रोजगार मेला 20 अगस्त को, 85 पदों पर होगी भर्ती
बिलासपुर में 20 अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। 3 निजी कंपनियां 85 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं, 12वीं और स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 20 अगस्त 2026 को सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में 3 निजी नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी, जिसमें मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, फीजियोथेरेपिस्ट, कस्टमर रिलेशनशीप ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, रिलेशनशीप मैनेजर, अस्टिेंट मैनेजर ट्रेनी जैसे कुल 85 पद शामिल हैं।
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी?
सुधार का अनुरोध करें
अनुशंसित खबरें
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर CM साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, मातृभाषा के संरक्षण पर दिया जोर
Solar Subsidy Scheme: 1.08 लाख तक सब्सिडी का लाभ, सूर्यघर योजना से घर-घर पहुंचेगी सौर ऊर्जा
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को मिलेगा नया मंच, CM साय ने ‘सुरहुत्ती’ और ‘बछर’ का किया अनावरण
Vishnu Deo Sai: करमा महोत्सव में बलरामपुर को मिली 71.48 करोड़ रुपए के 694 विकास कार्यों की सौगात










