Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क
W 𝕏 f
होम › सरकारी सूचना › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को मिलेगा नया म…
Chhattisgarhi Culture Promotion(Image Source: CGDPR)
Chhattisgarhi Culture Promotion(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को मिलेगा नया मंच, CM साय ने ‘सुरहुत्ती’ और ‘बछर’ का किया अनावरण

vishnu-deo-sai: छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ और पंचांग ‘बछर’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं की धरोहर है।

स
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 12:07 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
vishnu-deo-sai: छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं छत्तीसगढ़ी पंचांग ‘बछर’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाशन से जुड़े सभी साहित्यकारों, संपादकीय टीम एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, लोकजीवन और पीढ़ियों से संजोई गई परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। 

छत्तीसगढ़ी विरासत को सहेजने की पहल

हमारी लोककथाओं, लोकगीतों, तीज-त्योहारों और सामाजिक संस्कारों में छत्तीसगढ़ी की आत्मीयता रची-बसी है। इस समृद्ध भाषाई विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ छत्तीसगढ़ी साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी, वहीं पंचांग ‘बछर’ हमारी पारंपरिक कालगणना, लोकपर्वों और सांस्कृतिक मान्यताओं से नई पीढ़ी को परिचित कराने में उपयोगी सिद्ध होगा। 

छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय भाषाओं और लोकपरंपराओं के संरक्षण

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये दोनों प्रकाशन छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करेंगे तथा प्रदेश की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की सभी क्षेत्रीय भाषाओं, बोलियों और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। 

भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने पर जोर

अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ाव ही हमारी पहचान को मजबूत बनाता है और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार कृष्णा दास, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, प्रबंध संपादक डॉ. अभिलाषा बेहार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें