Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद लोकार्पण : बसना में अमर शहीदों की स्मृति को मिला …
कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक का लोकार्पण समारोह
कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक का लोकार्पण समारोह
महासमुंद

लोकार्पण : बसना में अमर शहीदों की स्मृति को मिला नया सम्मान, शहीद स्मारक का हुआ अनावरण

कारगिल विजय दिवस पर बसना में अमर शहीद योगेश्वर दास और मेजर डॉ. गगनदीप सिंह भाटिया की स्मृति में बने शहीद स्मारक का लोकार्पण किया गया। समारोह में पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों और जनप्रतिनिधियों ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

प्रकाशित: 27 Jul 2026, 07:39 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 08:06 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
27वें कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर बसना के दशहरा मैदान में अमर शहीद योगेश्वर दास एवं बसना अंचल के वीर सपूत मेजर डॉ. गगनदीप सिंह भाटिया की पावन स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक का भव्य लोकार्पण एवं अनावरण समारोह संपन्न हुआ। देशभक्ति के रंग में सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी तथा बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सर्वप्रथम भारत माता, अमर शहीद योगेश्वर दास एवं मेजर डॉ. गगनदीप सिंह भाटिया के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात शहीद स्मारक का लोकार्पण एवं ध्वजारोहण किया गया। समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों एवं वीर शहीदों के परिजनों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक 

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि शहीद स्मारक केवल पत्थरों का निर्माण नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की अमर गाथा का जीवंत प्रतीक है। कारगिल के रणबांकुरों ने अपने अदम्य साहस से देश की सीमाओं की रक्षा कर भारत का मस्तक विश्व में ऊँचा किया। उन्होंने कहा कि बसना में निर्मित यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम की प्रेरणा देता रहेगा तथा हर नागरिक को अपने वीर सपूतों के बलिदान का स्मरण कराएगा।

गौरव का केन्द्र बनेगा शहीद स्मारक 

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। शहीदों के सम्मान में निर्मित यह स्मारक बसना की पहचान और गौरव का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि वीरों की स्मृतियों को सहेजना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है तथा युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

क्षेत्रवासियों के प्रति किया आभार व्यक्त 

मुख्य अतिथियों ने पूर्व सैनिक संघ फुलझर अंचल, शहीद स्मारक निर्माण समिति, सभी दानदाताओं, श्रमदान करने वाले सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सामूहिक सहयोग से बसना की धरती पर यह प्रेरणादायी स्मारक साकार हो सका है।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि बसना नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.खुशबू अग्रवाल, भारतीय नौसेना एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, भाजपा बसना विधानसभा संयोजक एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. एन.के. अग्रवाल, ऑफिसिएटिंग डायरेक्टर राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र कुमार देवांगन, शहीद मेजर गगनदीप सिंह भाटिया की धर्मपत्नी डॉ. महेंद्र कौर, पूर्व सैनिक फुलझर अंचल अध्यक्ष महेंद्र नाथ कैवर्त, कमांडेंट आईटीबीपी पुनीत भगत, शहीद के पिता नगेंद्र सिंह भाटिया, शहीद परिजन नरेंद्र सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, हरदीप सिंह, पूर्व सैनिक वेणुधर साहू, वेदप्रकाश साहू, कर्नल राजकुमार, नासीर अली, हरदेव पाल, रविंदर सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट एस.के. शुक्ला ने किया।
समारोह का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् और अमर शहीद अमर रहें के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। बसना की धरती पर स्थापित यह शहीद स्मारक अब राष्ट्रभक्ति, वीरता और बलिदान की अमर प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें