Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
चोरी : सीतापुर में ज्वैलर्स को दिनदहाड़े चूना, करोड़ों के जेवरात लेकर भागा शातिर ईरान का कड़ा रुख : अमेरिका के सामने रखीं 3 शर्तें, कहा-पुराने दिनों में नहीं लौटेगा समुद्री रास्ता तस्करी नाकाम : 170 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त नाकाम हुई गौ तस्करी : गौ सेवकों और पुलिस की मुस्तैदी से 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार चोरी : सीतापुर में ज्वैलर्स को दिनदहाड़े चूना, करोड़ों के जेवरात लेकर भागा शातिर ईरान का कड़ा रुख : अमेरिका के सामने रखीं 3 शर्तें, कहा-पुराने दिनों में नहीं लौटेगा समुद्री रास्ता तस्करी नाकाम : 170 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त नाकाम हुई गौ तस्करी : गौ सेवकों और पुलिस की मुस्तैदी से 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद नाकाम हुई गौ तस्करी : गौ सेवकों और पुलिस की मुस्त…
पुलिस और गौ सेवकों द्वारा बचाए गए गौवंश
पुलिस और गौ सेवकों द्वारा बचाए गए गौवंश
🔴 BREAKING महासमुंद

नाकाम हुई गौ तस्करी : गौ सेवकों और पुलिस की मुस्तैदी से 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार

सांकरा थाना क्षेत्र में पुलिस और स्थानीय गौ सेवकों की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गौ तस्करी का मामला पकड़ा गया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गाय, बैल और बछड़ों सहित 13 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। कार्रवाई में गौ सेवकों की सक्रिय भूमिका रही, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।

कीर्तिमान न्यूज
27 Jul 2026, 07:29 AM
महासमुंद
क्षेत्र में अवैध गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस और स्थानीय गौ सेवकों ने मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सांकरा पुलिस थाना क्षेत्र में गौ सेवकों की सजगता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते तस्करी का मामला उजागर हुआ, जिसमें तीन आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा गया। इस संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गाय, बैल और बछड़ों समेत कुल 13 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गौ सेवकों को सांकरा क्षेत्र से अवैध रूप से गौवंश ले जाए जाने की भनक लगी थी। बिना वक्त गंवाए, गौ सेवकों ने इसकी सूचना तुरंत सांकरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गौ सेवक हरकत में आए और घेराबंदी कर तस्करी के इस प्रयास को नाकाम कर दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • संदीप कुमार यादव उर्फ गोलू (पिता: गुलाबराम यादव) – निवासी: ग्राम पुरगांव, थाना बिलाईगढ़ (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़)
  • गणेशराम बंजारा (पिता: कलीराम बंजारा) – निवासी: ग्राम सिंघीटार, थाना बिलाईगढ़ (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़)

  • काशीराम बंजारा (पिता: साखाराम बंजारा) – निवासी: ग्राम सिंघीटार, थाना बिलाईगढ़ (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़)

इस पूरे अभियान में कमलेश डडसेना और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही। मौके पर मुस्तैद रहकर कार्रवाई को सफल बनाने में मोहित साहू, हिमांशु प्रधान, तुषार सेठ, जयकुमार राणा, तेजकुमार राणा, नरेंद्र तांडी, चंदन बाघ, खिलेश यादव, अनीश कुमार और दीपक यादव जैसे युवाओं ने सक्रिय योगदान दिया। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने जमकर तारीफ की है। लोगों का कहना है कि पुलिस और आम जनता के ऐसे ही तालमेल से अपराधों पर लगाम कसी जा सकती है।
"गौ माता की रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए हमारा यह अभियान बिना रुके आगे भी जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों को क्षेत्र में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" — गौ सेवक दल
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें