Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्कूलों के पास स्टिंग पर रोक, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे स्कूलों के पास स्टिंग पर रोक, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे
W 𝕏 f
होम कबीरधाम खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से प…
करंट लगने से पिता - पुत्र की मौत
करंट लगने से पिता - पुत्र की मौत
🔴 BREAKING कबीरधाम

खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत 

कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के करंट वाले तार ने पिता और पुत्र दोनों की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 Jul 2026, 04:13 PM
कवर्धा
कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के करंट वाले तार ने पिता और पुत्र दोनों की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले बेटा को करंट लगा फिर पिता चपेंट में 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरनपुर निवासी 22 वर्षीय किसान परमेश्वर पटेल ने अपनी फसल को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिजली का तार लगाया था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। बुधवार को खेत में काम करते समय वह गलती से उसी तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उसके पिता 55 वर्षीय गोकरण पटेल खेत पहुंचे। उन्होंने बेटे को जमीन पर अचेत पड़ा देखा और उसे उठाने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने बेटे को छुआ, वे भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

ग्रामीनों ने पुलिस और कोटवाल को सुचित किया 

आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब दोनों को जमीन पर पड़े देखा तो तुरंत गांव के कोटवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

यहा घटना दुसरी बार पहले भी हो चुका है 

लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से दोनों की मौत होना सामने आया है। एक साल में दूसरी ऐसी घटना, फिर भी नहीं मिली सीख ग्रामीणों के अनुसार, बिरनपुर गांव में खेतों की सुरक्षा के लिए बिजली का करंट लगाने से मौत का यह एक वर्ष के भीतर दूसरा मामला है। 

पुलिस और प्रशासन की अपील

पुलिस और प्रशासन की अपील पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों को मवेशियों से बचाने के लिए बिजली के करंट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इसकी जगह सुरक्षित और वैकल्पिक उपाय अपनाएं। थोड़ी-सी लापरवाही न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति का कारण भी बन सकती है। पिछली घटना के बावजूद कुछ लोग अब भी खेतों के चारों ओर करंट प्रवाहित तार लगाने जैसी खतरनाक व्यवस्था का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही लापरवाही एक बार फिर दो लोगों की जान पर भारी पड़ गई। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें