Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कबीरधाम निरीक्षण : उपार्जन केंद्रों से 2441 क्विंटल धान औ…
धान खरीदी केंद्र में करोड़ों की अनियमितता
धान खरीदी केंद्र में करोड़ों की अनियमितता
कबीरधाम

निरीक्षण : उपार्जन केंद्रों से 2441 क्विंटल धान और  बारदाने गायब, 6 पर एफआईआर

सहसपुर लोहारा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में 2,441.92 क्विंटल धान और 21,982 खाली बारदाने गायब मिलने का मामला सामने आया है। संयुक्त जांच में करीब 81.19 लाख रुपए की आर्थिक क्षति का खुलासा हुआ है। मामले में समिति प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jun 2026, 09:12 AM · अपडेट: 16 Jul 2026, 05:07 PM
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सहसपुर लोहारा क्षेत्र में धान खरीदी से जुड़ा घोटाला सामने आया है। खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की टीमों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में तीन उपार्जन केंद्रों पर भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। 

जांच में पता चला कि रिकॉर्ड में दर्ज हजारों क्विंटल धान और बड़ी संख्या में खाली बारदाने मौके से गायब मिले, जिससे शासन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। संयुक्त जांच के अनुसार विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान बासिनझोरी, बिरनपुरकला और सहसपुर लोहारा धान खरीदी केंद्रों से कुल 2,441.92 क्विंटल धान तथा 21,982 खाली बारदाने का हिसाब नहीं मिल पया है। इस गड़बड़ी से शासन को करीब 81.19 लाख रुपए की आर्थिक क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। 

धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितताएं 

एक ही प्रबंधक के जिम्मे थे तीनों केंद्र जांच में सामने आया कि तीनों उपार्जन केंद्रों का संचालन समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी के जिम्मे था। आरोप है कि उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों और फड़ प्रभारियों के साथ मिलकर धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितताएं कीं। सत्यापन के दौरान कई तौल पत्रकों में केवल किसानों के हस्ताक्षर मिले, जबकि खरीदी प्रभारी, फड़ प्रभारी और तौल करने वाले कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। 

जांच रिपोर्ट के अनुसार बासिनझोरी केंद्र से 585.98 क्विंटल धान और 4,130 खाली बारदाने कम मिला। यहां गंगादास मानिकपुरी के साथ फड़ प्रभारी तुकाराम साहू कार्यरत थे। बिरनपुरकला केंद्र में 1,032.36 क्विंटल धान और 5,777 बारदाने का हिसाब नहीं मिला। इस केंद्र पर गंगादास मानिकपुरी प्रबंधक और खरीदी प्रभारी दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जबकि उनके साथ एक कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात था। सहसपुर लोहारा केंद्र में 823.58 क्विंटल धान और 12,075 खाली बारदाने गायब पाए गए। यहां भी गंगादास मानिकपुरी दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे थे और फड़ प्रभारी के रूप में बलदाऊ डड़सेना कार्यरत थे। यह जानकारी पुलिस में दर्ज एफआईआर के आधार पर सामने आई है। 
धान बारदाना

तौल पत्रकों में गड़बड़ी

तौल पत्रकों में गंभीर गड़बड़ी पाई गई हैं। खरीदी प्रक्रिया से जुड़े अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के हस्ताक्षर अनुपस्थित थे। प्रारंभिक जांच में इसे सुनियोजित तरीके से रिकॉर्ड तैयार करने और जवाबदेही से बचने का प्रयास माना जा रहा है। इस मामले में सहसपुर लोहारा थाने में समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी, फड़ प्रभारी बलदाऊ डड़सेना, कंप्यूटर ऑपरेटर बिहारी राम साहू, बासिनझोरी के फड़ प्रभारी तुकाराम साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर पीलूराम साहू तथा बिरनपुरकला के कंप्यूटर ऑपरेटर महावीर साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

नियमों की अनदेखी भी सामने आई

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 316(5) और 3(5) के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है। नियमों की अनदेखी भी सामने आई जांच रिपोर्ट में, यह भी बताया गया है कि यदि खरीदी केंद्रों में धान की कमी या किसी प्रकार की समस्या थी तो संबंधित अधिकारियों को इसकी तुरंत लिखित सूचना देनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इससे धान उपार्जन नीति 2025-26 के निर्धारित प्रावधानों और अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन की बात भी सामने आई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सहसपुर लोहारा शाखा के प्रबंधक संतोष गंधर्व ने बताया कि संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर और उप पंजीयक के निर्देशानुसार एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनके अनुसार इस मामले से शासन को 81 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि तीन धान खरीदी केंद्रों में धान की कमी पाए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें