Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार किसानों की सांसें  : अंबिकापुर बैंक घोटाले के बाद…
सहकारी घोटाले पर कार्रवाई
सहकारी घोटाले पर कार्रवाई
राज्य सरकार

किसानों की सांसें  : अंबिकापुर बैंक घोटाले के बाद सरकार ने पलटी बाजी और अन्नदाताओं को लौटाया उनका हक  

मुख्य घटना: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत 4 समितियों (शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज, रामचंद्रपुर) में साल 2020-21 से 2023-24 के बीच 30 करोड़ 51 लाख रुपये से अधिक का बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जिससे करीब 497 किसान प्रभावित हुए थे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jun 2026, 04:38 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:27 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में सहकारिता के नाम पर किसानों के हक डाका डालने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने चौतरफा कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर के अंतर्गत आने वाली शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज और रामचंद्रपुर समितियों में साल 2020-21 से लेकर 2023-24 के बीच हुए बड़े वित्तीय घोटालों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। इस कार्रवाई का सबसे बड़ा फायदा उन पीड़ित किसानों को मिला है, जो पिछले काफी समय से इस गबन की मार झेल रहे थे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम की विशेष पहल पर प्रभावित इलाकों के किसानों को एक बार फिर से खाद और उन्नत बीज की सप्लाई शुरू कर दी गई है। 

दरअसल, अंबिकापुर सहकारी बैंक की इन चार प्रमुख शाखाओं में सामने आए वित्तीय हेरफेर और गबन ने इलाके के सैकड़ों किसानों की कमर तोड़ दी थी। घोटाले के बाद समितियों की साख ऐसी गिरी कि किसानों को न तो वक्त पर केसीसी (कृषि ऋण) मिल पा रहा था और न ही सोसायटियों से खाद-बीज का उठाव हो रहा था। खेती-किसानी के ऐन वक्त पर हुई इस धोखाधड़ी के कारण स्थानीय किसानों में शासन-प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी और असंतोष का माहौल था।

30 करोड़ से ज्यादा का घपला 

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार और बैंक प्रबंधन ने दोषियों को सीधे सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली है। घोटालेबाज अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ थानों में एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी गई है, साथ ही कई संदिग्धों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जांच बिठा दी गई है। शुरुआती जांच और किसानों की शिकायतों के मुताबिक, इन शाखाओं से जुड़े करीब 497 किसानों के खातों में हेराफेरी कर 30 करोड़ 51 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया गया है। 

सोसायटियों में फिर लौटने लगी रौनक

ठगे गए किसानों को रबी और खरीफ सीजन में नुकसान न हो, इसके लिए सरकार ने एक तुरंत एक्शन प्लान तैयार किया है। दागी समितियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित लेकिन पात्र किसानों की लिस्ट तुरंत तैयार कर बैंक मुख्यालय भेजें। मुख्यालय स्तर पर इन सूचियों का मिलान कर नए सिरे से लोन की मंजूरी और वितरण का काम तेज कर दिया गया है। इसका सीधा असर अब जमीन पर दिखने लगा है और सोसायटियों से किसानों को दोबारा खाद-बीज मिलने लगा है।  

 ED की जांच का स्वागत कृषि मंत्री

इस पूरे घटनाक्रम पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने साफ लफ्जों में कहा है कि किसानों के हक पर डाका डालने वाले किसी भी रसूखदार को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता अन्नदाताओं के हितों की रक्षा करना है। मंत्री नेताम ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इस पूरे सहकारिता घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी कर रही है। उन्होंने ईडी की एंट्री का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसी की निष्पक्ष जांच से इस पूरे नेक्सस का पर्दाफाश होगा और पर्दे के पीछे बैठे असली गुनहगार भी बेनकाब होंगे। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें