Tuesday, 23 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस गिरावट : महंगे सोना-चांदी हुए सस्ते, बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ी रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस गिरावट : महंगे सोना-चांदी हुए सस्ते, बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ी
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना सचिव की सख्त : निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रग…
नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक
नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक
सरकारी सूचना

सचिव की सख्त : निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर हर माह समीक्षा  

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने नोडल अधिकारियों को नगर निकायों में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मैदानी निरीक्षण, मासिक समीक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। राज्य के 194 नगरीय निकायों में से अब तक 103 का निरीक्षण किया जा चुका है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jun 2026, 10:02 AM
रायपुर

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों की मॉनिटरिंग और समन्वय के लिए नियुक्त जिलेवार नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में निर्माण कार्यों तथा जनसुविधाओं के विकास को गति देने के लिए सक्रिय और गंभीर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निकायों की समस्याओं का समाधान निकालते हुए विकास योजनाओं और परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाए।

सचिव  शंगीता आर. ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नगरीय निकायों के मैदानी निरीक्षण के दौरान स्थानीय जरूरतों, व्यवस्थाओं और चुनौतियों का भी आकलन करें। उन्होंने अधिकारियों से उनके भ्रमण और बैठकों का फीडबैक लेते हुए विभिन्न निकायों में चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने कहा कि निरीक्षण के लिए पूरी तैयारी के साथ जाएं और पिछले दो वित्तीय वर्षों में जारी की गई राशि तथा उसके उपयोग की जानकारी भी अपने पास रखें।

निर्माण कार्यों की समीक्षा पर जोर

बैठक में सचिव ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में प्रगतिरत निर्माण कार्यों के साथ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की हर महीने समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग से कार्यों की गुणवत्ता बेहतर होगी और योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सकेगा। शंगीता आर. ने अधिकारियों को आबंटित जिलों के नगरीय निकायों की आय-व्यय स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जो निकाय अपनी स्वयं की आय से व्यवस्थाएं संचालित करने में सक्षम हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत वार्डवार लक्ष्य तय कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक आर. एक्का, उप सचिव भागवत जायसवाल, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशांक पाण्डेय, अपर संचालक  पुलक भट्टाचार्य तथा मुख्य अभियंता राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे। नगरीय प्रशासन विभाग ने विकास कार्यों और योजनाओं की जमीनी स्तर पर निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए सभी राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के नगरीय निकायों का नियमित दौरा करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 6 जून को सभी नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में पहुंचकर योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

103 नगरीय निकायों का हो चुका है निरीक्षण

विभाग की इस पहल का उद्देश्य योजनाओं की प्रभावी निगरानी, समस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। अब तक राज्य के 194 नगरीय निकायों में से 103 निकायों का नोडल अधिकारियों द्वारा मैदानी निरीक्षण किया जा चुका है। विभाग का मानना है कि नियमित फील्ड विजिट से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर की समस्याओं का समय रहते समाधान हो सकेगा। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें