Tuesday, 23 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय गिरावट : महंगे सोना-चांदी हुए सस्ते, बाजार में खर…
सोना-चांदी की कीमतों में  गिरावट
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

 गिरावट : महंगे सोना-चांदी हुए सस्ते, बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ी  

मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना 1500 रुपये से अधिक और चांदी 7000 रुपये से ज्यादा टूट गई। डॉलर की मजबूती, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बढ़ी आशंकाओं और वैश्विक बाजार के दबाव के कारण कीमती धातुओं के भाव में यह नरमी देखने को मिली। खरीदारों को राहत मिली है, जबकि निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jun 2026, 12:17 PM
नई दिल्ली

मंगलवार सुबह सर्राफा और कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से अधिक टूट गया, जबकि चांदी की कीमत में प्रति किलो 7000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। सोमवार को दोनों कीमती धातुओं में मजबूती का रुख था, लेकिन मंगलवार को बाजार खुलते ही हालात पूरी तरह बदल गए। इस गिरावट से जहां खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है, वहीं निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट 

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी गई। जून डिलीवरी वाली चांदी सुबह 10 बजे तक 6,215 रुपये टूटकर 2,28,095 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। बाजार खुलने के बाद शुरुआती घंटों में चांदी में 7,185 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के बीच बेचैनी बढ़ गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सोना और चांदी दोनों में तेजी रही थी। 24 कैरेट सोने का भाव 2,340 रुपये बढ़कर 1,47,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं 22 कैरेट सोना 1,34,936 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,10,482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। चांदी का भाव भी 5,828 रुपये बढ़कर 2,37,801 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था।

क्यों टूटा सोना और चांदी की कीमत 

1. डॉलर की मजबूती

अमेरिकी डॉलर पिछले सप्ताह के अपने उच्च स्तर के करीब बना हुआ है। डॉलर मजबूत होने पर अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग पर असर पड़ता है।

2. कच्चे तेल की कीमतों में सुधार

सोमवार की गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई है। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं दोबारा बढ़ गई हैं, जिसका प्रभाव वित्तीय बाजारों पर पड़ रहा है।

3. ब्याज दरों को लेकर बढ़ी आशंका

महंगाई का दबाव बढ़ने से यह संभावना मजबूत हुई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। आमतौर पर ऊंची ब्याज दरें सोने के लिए नकारात्मक मानी जाती हैं क्योंकि सोना किसी प्रकार का ब्याज या निश्चित रिटर्न नहीं देता।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दबाव में रहे। स्पॉट गोल्ड 0.7 प्रतिशत गिरकर 4,162.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसमें लगभग 1 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.5 प्रतिशत टूटकर 4,180.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी की बात करें तो स्पॉट सिल्वर 1.8 प्रतिशत फिसलकर 64.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी ब्याज दरों, डॉलर इंडेक्स और पश्चिम एशिया से जुड़ी भू-राजनीतिक गतिविधियों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दबाव में रहे। स्पॉट गोल्ड 0.7 प्रतिशत गिरकर 4,162.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसमें लगभग 1 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.5 प्रतिशत टूटकर 4,180.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी की बात करें तो स्पॉट सिल्वर 1.8 प्रतिशत फिसलकर 64.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें