Tuesday, 23 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना खेत बचाओ अभियान : सरायपाली में किसानों को प्राकृत…
किसानों को कृषि प्रशिक्षण देते अधिकारी
किसानों को कृषि प्रशिक्षण देते अधिकारी
सरकारी सूचना

खेत बचाओ अभियान : सरायपाली में किसानों को प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग का दिया गया संदेश

देशव्यापीखेत बचाओ अभियान के तहत सरायपाली के छिंदपाली और दमोदरहा गांवों में कृषक चौपाल एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और फसल चक्र अपनाने के लाभ बताए गए। कृषि विभाग ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और जैव उर्वरकों के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jun 2026, 09:57 AM
महासमुंद
देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत जिले में कृषि विभाग द्वारा 30 जून तक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग और प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों व आम नागरिकों में जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सतत कृषक चौपाल एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रमों का
आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के अमले द्वारा गांव गांव पहुंचकर किसान, मजदूर श्रमिकों को खेत बचाओ अभियान का संदेश तथा समझाईश दी जा रही है।इसी क्रम में आज विकासखण्ड सरायपाली के छिंदपाली एवं दमोदरहा में कृषक चौपाल एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूक

शिविर में किसानों को खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की उर्वरता में कमी तथा फसल उत्पादन को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारणों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को मृदा परीक्षण (मिट्टी जांच) के महत्व, संतुलित एवं अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग, जैविक खाद एवं हरी खाद के प्रयोग, जल संरक्षण, फसल चक्र अपनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही किसानों को यूरिया एवं डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी, जैव उर्वरक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जैविक खाद एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

किसानों के साथ खेती से जुड़ी चर्चा

किसानों को बताया गया कि नियमित मृदा परीक्षण एवं वैज्ञानिक खेती अपनाकर भूमि की उर्वरता बनाए रखी जा सकती है तथा उत्पादन लागत को कम करते हुए बेहतर उपज प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों के साथ खेती से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई। 
किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा विभागीय अधिकारियों से विभिन्न कृषि योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी प्राप्त की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें