Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News : शक बना हत्या की वजह, गनोद में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार Lightning Strike Accident: जवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत के साथ चार बैलों ने भी गंवाई जान Bilaspur Road Accident : घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की गई जान Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण Mahasamund News: ढोढरकसा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने बच्चों संग जड़ा ताला Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या Raipur Crime News : शक बना हत्या की वजह, गनोद में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार Lightning Strike Accident: जवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत के साथ चार बैलों ने भी गंवाई जान Bilaspur Road Accident : घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की गई जान Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण Mahasamund News: ढोढरकसा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने बच्चों संग जड़ा ताला Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या
W 𝕏 f
होम फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप : मेसी का जादू या स्पेन का चक्रव्य…
स्पेन और अर्जेंटीना आज आमने-सामने
स्पेन और अर्जेंटीना आज आमने-सामने
फुटबॉल

फीफा वर्ल्ड कप : मेसी का जादू या स्पेन का चक्रव्यूह? आज रात तय होगा फुटबॉल का नया शहंशाह

आज रात फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। लियोनेल मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप जीतना चाहेगी, जबकि स्पेन अपनी दूसरी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगा।

प्रकाशित: 19 Jul 2026, 09:42 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 08:50 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
फुटबॉल फैंस की धड़कनें थमने वाली हैं क्योंकि कुछ ही घंटों बाद आज रात फीफा वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। एक तरफ लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतकर इतिहास दोहराना चाहेगी, तो दूसरी तरफ स्पेन की वो अभेद्य दीवार है जिसने इस टूर्नामेंट में फ्रांस जैसी खतरनाक टीम के अटैक को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस फाइनल को 'GOAT' (Greatest of All Time) की बहस पर हमेशा के लिए पूर्णविराम लगाने वाले मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। मेसी ने इस पूरे टूर्नामेंट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है, लेकिन आज उनका सामना स्पेन की उस रक्षापंक्ति से है जो इस सीजन में 6 क्लीन शीट रखने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है।

आंकड़ों की नजर से: कौन किस पर भारी?

  • अटैक का किंग: लियोनेल मेसी टूर्नामेंट में 8 गोल और 4 असिस्ट (कुल 12 गोल कंट्रीब्यूशन) के साथ सबसे आगे हैं। स्पेन की ओर से मिकेल ओयारसाबाल (5 गोल, 1 असिस्ट) सबसे बड़ा खतरा हैं।
  • टारगेट पर निशाने: मेसी ने अब तक सबसे ज्यादा 19 शॉट्स ऑन टारगेट लिए हैं, जबकि स्पेन के ओयारसाबाल ने 11 और लामीन यमाल ने 10 शॉट्स दागे हैं।

  • पासिंग मशीन: स्पेन का मिडफील्ड गेम कंट्रोल करने में माहिर है। रोड्री (694 पास), लापोर्टे (568 पास) और कुबार्सी (566 पास) के साथ स्पेन पासिंग के मामले में बहुत आगे है। रोड्री औसतन 47 सफल पास प्रति मैच दे रहे हैं।

फीफा का फाइनल मैच आज 
फाइनल से जुड़े 6 दिलचस्प फैक्ट्स

  1. महाद्वीपीय चैंपियंस की भिड़ंत: इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब यूरोप का मौजूदा चैंपियन (स्पेन) और साउथ अमेरिका का चैंपियन (अर्जेंटीना) वर्ल्ड कप फाइनल में टकरा रहे हैं।

  2. ला-लीगा का दबदबा: फाइनल खेलने जा रहे दोनों टीमों के कुल 52 खिलाड़ियों में से 24 खिलाड़ी स्पेनिश लीग 'ला लीगा' में खेलते हैं। यानी खिलाड़ी एक-दूसरे की कमजोरियों से वाकिफ हैं।

  3. बार्सिलोना कनेक्शन: स्पेन की टीम में शामिल बार्सिलोना के 8 खिलाड़ी बचपन में मेसी को आदर्श मानते थे। इनमें से सिर्फ पेड्री को ही क्लब में मेसी के साथ खेलने का मौका मिला।

  4. स्पेन की वो पुरानी पेशकश: मेसी ने अपने करियर के 21 साल स्पेन में बिताए। एक वक्त स्पेनिश फुटबॉल महासंघ उन्हें अपनी नेशनल टीम से खिलाना चाहता था, लेकिन मेसी ने अर्जेंटीना को चुना।

  5. पिछला इतिहास: विश्व कप में दोनों टीमें सिर्फ एक बार (1966 में) भिड़ी थीं, जहाँ अर्जेंटीना 2-1 से जीता था। हालांकि, 2018 के एक दोस्ताना मैच में स्पेन ने अर्जेंटीना को 6-1 से करारी मात दी थी।

  6. मेसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: आज मैदान पर उतरते ही मेसी (39 वर्ष, 25 दिन) विश्व कप फाइनल खेलने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बन जाएंगे।

खिताब की रेस

यह 10वीं बार है जब दो पूर्व चैंपियन टीमें फाइनल में हैं। अर्जेंटीना अपने 7वें फाइनल में चौथा खिताब जीतने उतरेगा, जबकि स्पेन अपने दूसरे फाइनल में दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगा।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग XI (Possible Playing XI)

  • अर्जेंटीना (4-1-3-2): ई. मार्टिनेज (गोकीपर), टालियाफिको, लिसांड्रो मार्टिनेज, मोलिना, रोमेरो, लिआंड्रो परेड्स, रोड्रिगो डी पॉल, मैक एलिस्टर, एन्जो फर्नांडीज, जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी।

  • स्पेन (4-3-3): उनाई सिमोन (गोकीपर), पेद्रो पोर्रो, पाऊ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेया, रोड्री, पेड्री, दानी ओल्मो, अलेक्स बाएना, लामीन यमाल, मिकेल ओयारसाबाल।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें