Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Forest Department: वनों की रक्षा में प्राण न्योछा…
National Forest Martyrs Day observed in Bastar (Image Source: CGDPR)
National Forest Martyrs Day observed in Bastar (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Forest Department: वनों की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को बस्तर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Forest Department: बस्तर के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वनों, वन्यजीवों और राष्ट्रीय संपदा की रक्षा करते हुए शहीद हुए वनकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। नक्सल हिंसा के बीच कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए वनपाल, वनरक्षक और रेंजरों के साहस एवं बलिदान का स्मरण किया गया।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
12 Sep 2026, 02:19 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Forest Department: बस्तर के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वनों, वन्यजीवों और राष्ट्रीय संपदा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले बस्तर संभाग के वीर वन शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में जगदलपुर वन वृत्त की मुख्य वन संरक्षक स्टाइलो मंडावी ने अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुकमा वनमंडल में कर्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति को प्राप्त शहीद वनपाल स्व. हरिबंधु की धर्मपत्नी सुखाय बाई को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

नक्सल हिंसा के बीच कर्तव्य पथ पर अडिग रहे वनकर्मी

समारोह में बस्तर के वन क्षेत्रों में नक्सल हिंसा के बीच भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटने वाले वीर वनकर्मियों के साहस और बलिदान को विशेष रूप से याद किया गया। 31 जनवरी 1993 को किरन्दुल-पालनार मार्ग पर नक्सलियों के हमले में कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीद वनपाल स्व. हरिबंधु एवं शहीद वनरक्षक स्व. रामेश्वर पाण्डेय की शहादत को नमन किया गया। इसी प्रकार 27 सितंबर 2010 को सुकमा वनमंडल में शासकीय कार्य के दौरान अपहृत कर नक्सलियों द्वारा निर्मम हत्या के शिकार हुए शहीद वनरक्षक स्व. जगदीशचंद्र मरकाम के बलिदान का स्मरण किया गया।

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी निभाया कर्तव्य

लोकसभा निर्वाचन 2014 के दौरान 12 अप्रैल 2014 को बीजापुर के ग्राम केतुलनार में बस पर हुए आईईडी विस्फोट में देश सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त शहीद वनपाल स्व. व्ही.पी. शास्त्री एवं शहीद वनपाल स्व. अंगनपल्ली पाण्डू को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर के अंतर्गत 11 सितंबर 2020 को भैरमगढ़ अभयारण्य के ग्राम कोम्पल्ली क्षेत्र में नक्सली हमले में शहीद हुए वनक्षेत्रपाल (रेंजर) स्व. रथराम पटेल के अदम्य साहस और सर्वाेच्च बलिदान को विशेष रूप से याद किया गया।

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने शहीदों द्वारा दिखाए गए कर्तव्य और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए वनों, वन्यजीवों और प्रकृति के संरक्षण के लिए पूर्ण निष्ठा, सजगता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें