Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज फर्जीवाड़ा : बलरामपुर में KYC के बहाने ठगी का आरो…
KYC कराती महिलाएं, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जारी
KYC कराती महिलाएं, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जारी
बलरामपुर-रामानुजगंज

फर्जीवाड़ा : बलरामपुर में KYC के बहाने ठगी का आरोप, 113 महिलाओं के नाम पर खाद निकली

बलरामपुर जिले के कुंदीकला गांव में महतारी वंदन योजना की KYC के नाम पर महिलाओं से लिए गए आधार और बायोमेट्रिक के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि 113 महिलाओं के नाम पर करीब 980 बोरी खाद का फर्जी उठाव किया गया। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद पुलिस ने CSC संचालक और खाद विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 03:07 PM
बलरामपुर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सरकारी योजना के नाम पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां महतारी वंदन योजना की KYC कराने के बहाने महिलाओं से लिए गए आधार कार्ड और बायोमेट्रिक जानकारी के दुरुपयोग का आरोप लगा है। आरोप है कि 113 महिलाओं के नाम पर करीब 980 बोरी खाद का फर्जी तरीके से उठाव किया गया।

KYC के बहाने लिया आधार और बायोमेट्रिक

यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के कुंदीकला गांव का है। ग्रामीणों का आरोप है कि महतारी वंदन योजना की KYC प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर महिलाओं से आधार कार्ड और अंगूठे का निशान लिया गया था। महिलाओं को बताया गया था कि उनका योजना से जुड़ा काम पूरा किया जा रहा है, लेकिन आरोप है कि बाद में इसी आधार और बायोमेट्रिक जानकारी का इस्तेमाल खाद निकालने के लिए किया गया। कई महिलाओं को इसकी जानकारी तब मिली, जब क्षेत्र में किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ा।

महिलाओं ने थाने और प्रशासन से की शिकायत

ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत 25 जून 2026 को कलेक्टर के नाम SDM कार्यालय और राजपुर थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि महिलाओं की जानकारी और सहमति के बिना उनके नाम पर खाद का उठाव किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए CSC सेंटर संचालक और खाद विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

जांच में 113 महिलाओं के नाम पर निकली खाद

शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई। नायब तहसीलदार स्तर पर हुई जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने की बात सामने आई है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, 113 महिलाओं के नाम पर कुल 980 बोरी खाद का उठाव दर्ज किया गया है। प्रशासन अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें