Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ
W 𝕏 f
होम › बलरामपुर-रामानुजगंज › घोटाला : आयुष्मान राशि में बड़ा खेल! राजपुर स्वास…
राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
बलरामपुर-रामानुजगंज

घोटाला : आयुष्मान राशि में बड़ा खेल! राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पर 1.62 करोड़ की गड़बड़ी के आरोप

बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजना की राशि के उपयोग में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट में करीब 1.62 करोड़ रुपए की अनियमितता मिलने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग से जवाब मांगा गया है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Jul 2026, 10:38 AM · अपडेट: 07 Oct 2026, 07:05 AM
बलरामपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजना की राशि के इस्तेमाल को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। महालेखाकार (AG) की ऑडिट रिपोर्ट में अस्पताल विकास के नाम पर भारी वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि के खर्च में गड़बड़ी पाई गई है।

महालेखाकार की टीम ने जांच के दौरान कई ऐसे कार्यों का उल्लेख किया है, जो रिकॉर्ड में तो पूरे दिखाए गए, लेकिन मौके पर उनकी स्थिति अलग मिली। 

आयुष्मान राशि में गड़बड़ी का आरोप

जानकारी के मुताबिक, आयुष्मान भारत योजना के तहत वर्ष 2022 से 2025 के बीच राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अस्पताल के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई थी। इस राशि से अस्पताल में विभिन्न निर्माण, मरम्मत और सुविधाओं के विकास कार्य किए जाने थे। लेकिन महालेखाकार की टीम जब इन कार्यों की वास्तविक स्थिति जांचने पहुंची तो कई काम केवल दस्तावेजों में ही दिखाई दिए। 

सारिका फर्म के भुगतान पर सवाल

ऑडिट जांच के दौरान एक फर्म को किए गए भुगतान को लेकर भी सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक कर्मचारी के करीबी व्यक्ति की फर्म सारिका एसोसिएट को लाखों रुपए का भुगतान किया गया। हालांकि, जांच में मौके पर उतना काम दिखाई नहीं दिया, जितना भुगतान रिकॉर्ड में दर्ज बताया गया है। महालेखाकार की रिपोर्ट में इस भुगतान और कार्यों की स्थिति को लेकर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। 

फायर सिस्टम खर्च पर सवाल

ऑडिट रिपोर्ट में अस्पताल में लगाए गए फायर सिस्टम को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आग से बचाव के लिए लगाए गए सिस्टम के नाम पर करीब 36 लाख रुपए खर्च किए गए। जबकि जानकारों के अनुसार, इस तरह के सिस्टम की वास्तविक लागत लगभग 4 से 5 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। इसके अलावा इस कार्य के लिए निर्धारित टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने की बात भी सामने आई है।

बिना बैठक खर्च का आरोप

अस्पताल में विकास कार्यों के लिए जीवनदीप समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नियमानुसार समिति की बैठक में प्रस्ताव और स्वीकृति के बाद ही कई कार्य किए जाते हैं। लेकिन ऑडिट रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कुछ मामलों में जीवनदीप समिति की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। आरोप है कि समिति की अनुमति और चर्चा के बिना ही लाखों रुपए खर्च कर दिए गए। इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें